Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

रंजीत केडिया

(BBA) in Sports Management | Posted on | others


आज कल सड़क दुर्घटना क्यों बढ़ती जा रही हैं ?


8
0




| Posted on


आजकल सड़क दुर्घटना एक आम समस्या सी हो गई है।

अक्सर आप सभी ने देखा ही होगा कि आजकल के लड़के इतनी तेज से गाड़ी चलाते हैं कि अचानक ब्रेक ना लगने के कारण उनका एक्सीडेंट हो जाता है और वहीं पर उनकी मृत्यु हो जाती है।

आजकल के लड़के सड़क पर बाइक चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से अचानक उनके सामने वाहन आ जाने के कारण उनका एक्सीडेंट हो जाता है जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है या फिर वह घायल हो जाते हैं।

आजकल अधिकतर एक्सीडेंट होने का कारण नशे में धुत्त होने के कारण होते हैं क्योंकि अधिकतर लड़के नशे में होने के कारण बाइक को सही ढंग से ना चलाने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो जाता है। इसी प्रकार ऐसे बहुत से कारण है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना अधिक होने लगी हैं। Letsdiskuss


4
0

Student (Delhi University) | Posted on


सड़क दुर्घटना वर्तमान समय में बहुत आम समस्या हो गई हैं | जहां देखो वहाँ बस यही खबरें सुनने मिलती हैं | दुर्घटना केवल किसी एक की गलती से नहीं होती | अगर किसी car वाले व्यक्ति ने किसी को मार दिया, तो सब Car वाले की गलती ही मानेंगे, परन्तु कोई ये नहीं कहेगा कि हो सकता हैं, सड़क पर चलने वाले व्यक्ति की गलती हो | होने के तो तो कुछ भी हो सकता हैं, गलती किसी की भी हो बात दुर्घटना होने की हैं |

 

दुर्घटना होने के कारण :-
 
 
- Mobile phone सबसे बड़ा कारण हैं, दुर्घटना होने का | आज के समय में mobile phone किसके पास नहीं हैं, सभी के पास हैं | mobile phone जितना मनुष्य की सुविधा के लिए बनाया गया हैं, उतना ही ये कही न कही नुक्सान दायक सिद्ध हुआ हैं |
 
- Bike में लोग अक्सर mobile phone में headphone लगाकर song सुनते हुए सड़क पर निकल जाते हैं | दुर्घटना का एक ये भी कारण होता हैं | song का volume इतना होता हैं कि किसी की आवाज सुनाई नहीं देती |
 
- सड़क दुर्घटना होने का एक महत्वपूर्ण कारण traffic नियम का पालन न करना भी कहा जा सकता हैं | लोग Traffic नियम को नहीं मानते और यह भी एक महत्वपूर्ण कारण बनता हैं दुर्घटना हैं |
 
- वर्तमान समय में लोगों को बड़ा शोक होता हैं, video बनाने का, कार चलाते समय video बनाते समय अक्सर दुर्घटना हो जाती हैं | अगर दूसरा इंसान भी video बना रहा हैं, मगर फिर भी car drive करने वाले का ध्यान भटक जाता हैं |
 
- bike पर अक्सर style मारने के चक्कर में लोग खुद को दुर्घटना का शिकार बना लेते हैं |
 
Letsdiskuss


4
0

Occupation | Posted on


आज कल सड़क दुर्घटना होने के बहुत से कारण हो सकते है :-

• आज कल के लडके बाइक, कार बहुत ही तेज गति से चलाते है जिस वजह से सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
• इसके अलावा आज कल के लड़के बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करते है जिस कारण से उनका पूरा ध्यान मोबाइल फोन मे चला जाता है जिस वजह से वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है।

•सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए वाहन की एक गति निश्चित सीमा तय की गई है, जिसमे 40 के आस -पास ही आपको सड़क पर वाहन चलाना चाहिए, बहुत से लोग ऑफिस पहुंचने के चक्कर मे बहुत तेज गति से वाहन चलाते है जिस कारण से वह सड़क दुर्घटना शिकार होते ही है और दुसरो को भी नुकसान पंहुचाते है।Letsdiskuss


3
0

| Posted on


आज कल सड़क दुर्घटना के मामले दिन -प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, क्योंकि आज के युवक पैदल सड़क पर चलते है तो हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुये चलते है जिस कारण से सामने से आने वाले वाहन पर उनका ध्यान नहीं जाता है और उनके सामने अचानक से वाहन आ जाता है और वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है।


इसके अलावा सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, आज कल के युवक शराब पीकर गाड़ी चलाते है जिसके कारण सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


दोस्तों आप सभी को पता है कि आज के समय में दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही हैं तो ऐसा क्यों हो रहा है आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे। जब लोग सड़क पर अपने वाहन लेकर निकलते हैं तो लापरवाही के साथ वाहन को चलाते हैं जिसके कारण सड़क पर अधिक से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं यदि हर वाहन चालक ट्रैफिक नियम का पालन करें तो कम से कम दुर्घटनाएं होंगी । यदि लोग ध्यान से अपने वाहन को चलाएं तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होगी।

Letsdiskuss


2
0