कितने साल बाद ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर मूवी फन्ने खां के साथ स्क्रीन पर आ रहे हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | Posted on | Entertainment


कितने साल बाद ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर मूवी फन्ने खां के साथ स्क्रीन पर आ रहे हैं?


4
0




Choreographer---Dance-Academy | Posted on


अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को "फन्ने खां" के साथ बड़ी स्क्रीन पर 19 साल बाद दोबारा देखा गया । "फन्ने खां" का ट्रेलर वास्तव में आकर्षक लग रहा हैं । अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों अपने पात्रों में अच्छे दिख रहे हैं। अनिल कपूर एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, और ऐश्वर्या राय बच्चन एक ग्लैमरस गायक की भूमिका निभा रहे हैं।


दिलचस्प बात यह हैं, कि सुभाष घई द्वारा निर्देशित उनकी आखिरी फिल्म ताल (1999) भी एक संगीत पर आधारित थी, और बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी। उस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक महत्वाकांक्षी गायक की भूमिका निभाई और अनिल कपूर भूमिका ऐश्वर्या के करियर के शुरुआती चरण में उनकी मदद कर रहा था। "फन्ने खां" में दोनों के किरदार बदल दिए गए हैं क्योंकि ऐश्वर्या अब फिल्म में एक सफल गायक की भूमिका में हैं और अनिल कपूर को उनकी मदद की ज़रूरत हैं |


ऐश्वर्या "फन्ने खां" के ट्रेलर में सुंदर दिख रही हैं, और अनिल कपूर अपने उसी अंदाज़ में नज़र आ रहें हैं | अनिल कपूर एक मध्यम श्रेणी परिवार के व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें संगीतकार बनने का अपना सपना हासिल करने का मौका नहीं मिला और अब वह अपनी बेटी को एक सफल गाईका बनाना चाहते हैं,जिसके लिए उन्हें ऐश्वर्या कि मदद चाहिए होती हैं |


"फन्ने खां" ऐसा फिल्म प्रतीत होती हैं, जो आपको एक ही समय में हंसाएगी और रुलाएगी | हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि यह बॉक्स की ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्म ताल की तरह ही सफल हो |

Letsdiskuss


3
0

Picture of the author