Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Jessy Chandra

Fashion enthusiast | Posted on | Entertainment


एंड्रोजिनी क्लोदिंग लेटेस्ट ट्रेंड है, यह क्या होती है?


0
0




Lifestyle Expert | Posted on


लड़के और लड़कियों के बीच के अंतर को फैशन ने भी काफी हद तक पाट दिया है। यही वजह है कि इन दिनों एंड्रोजिनी क्लोदिंग लेटेस्ट ट्रेंड है। एंड्रोजिनी क्लोदिंग यानी यूनिसेक्स कपड़े, ऐसे कपड़े जिन्हें लड़के भी पहनते हैं और लड़कियां भी।


लड़के और लड़कियों में काफी अंतर है, फिर बात चाहे उनके स्वभाव की हो या हो उनके ड्रेसिंग सेंस की। लेकिन इस अंतर को समय ने काफी हद तक पाट दिया है। लड़कों ने जहां लड़कियों के वार्डरोब में दखल देना शुरू कर दिया है तो भला लड़कियां कैसे पीछे रहतीं। लड़कों ने उनकी वैनिटी किट में सेंध मार दिया तो लड़कियों ने टी-शर्ट, शर्ट और कोट में।

कई डिजाइनर्स ने इस इंटरनेशनल ट्रेंड को कैच किया और अपने कलेक्शन में शामिल करते रहे हैं। लड़कियां भी सूट पहननने लगी हैं तो जैकेट्स के साथ जोधपुरी भी पहना जाने लगा है।

लोकल मार्केट लेटेस्ट फैशन को पकड़ने में काफी आगे रहता है, सो छोटी दुकानों या पटरियों वाले बाजार में इस तरह के कपड़े खूब मिल रहे हैं। अब तक लड़कों द्वारा पहने जाने वाले जैकेट्स इन पटरियों पर लड़कियों के लिए खूब मिल रहे हैं। यही नहीं, एक्सेसरीज में बेल्ट, वैलेट, कैप आदि भी लड़कियां खूब खरीद रही हैं। कैनवस शूज की खरीदारी भी जोरों पर है।

यूं तो इस तरह की ड्रेसिंग कई लड़कियां पसंद करती हैं, लेकिन जहां तक रही बात ट्रेंड की तो दो- तीन साल पहले के ऑटम/विंटर में यह सामने आया। मेन्स वियर में थोड़ा फेमिनिन टच देकर इस तरह के कपड़े तैयार किए जाते हैं।'
एंड्रोजिनी क्लोदिंग को युवा लोग ज्यादा पसंद करते हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या पहन रहे हैं। बस वे लेटेस्ट और कंफर्ट पर ध्यान देते हैं। तभी तो यहां बड़े साइज के शर्ट, लूज ट्राउजर, शर्ट स्टाइल वाले नियोन कलर के कुर्ता कभी भी फैशन से बाहर नहीं हुए। लड़कों के साथ लड़कियां इन्हें पहनना खूब पसंद करती हैं। ऐसे लोग जिन्हें अपनी जेंडर लाइन में साइज नहीं मिलता, वे भी इस तरह के कपड़े खरीदते हैं।

Letsdiskuss


0
0