शहद के फायदे क्या सिर्फ सुंदरता के लिए ही है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Priya Gupta

Working with holistic nutrition.. | Posted on | Health-beauty


शहद के फायदे क्या सिर्फ सुंदरता के लिए ही है ?


5
0




Makeup artist,We MeGood | Posted on


शहद का इस्तेमाल सुंदरता के साथ साथ आपकी सेहत में भी फायदेमंद होता है | और यही वजह है कि लगभग हर घर में शहद का इस्तेमाल होता है | कई ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते है जिनमे शहद का इस्तेमाल होता है | शहद चेहरे की चमक बढ़ाता है तो वहीं चेहरे से संबंधित कई समस्याओं को भी दूर करता है |

और आपकी स्किन और आपके बालो के लिए भी फायदेमंद है | हम आपको बताते है आप शहद का इस्तेमाल कैसे कर सकते है -

- अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो आप अपने बालों पर शहद लगाएं | बालों को धोने के बाद बालों पर शहद लगाएं और 3-4 मिनट के बाद धो लें | ये आपके बालों की खोई सुंदरता और चमक वापस लाने में मदद करेगा और बालों को स्वस्थ बनाएगा |

- शहद का इस्तेमाल फेस क्लींजर के रूप में भी कर सकती हैं | इसके लिए एक चम्मच शहद को जोजोबा आइल में मिलाएं, इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं | अब इसे रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें |

- शहद को काली मिर्च के साथ खाने से आपको खाँसी में भी आराम मिलेगा | और अगर आप शहद और अदरक एक साथ कहते है तो आपका वजन भी कम होगा |


Letsdiskuss


36
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


शहद ना केवल हमारी त्वचा को ही चमकाता है बल्कि यह हमारे शरीर के कई अंगों के लिए भी अधिक महत्वपूर्ण होता है।

आप चाहे तो शहद का उपयोग अपने बालों पर भी कर सकते हैं। जिससे आपके बाल बहुत ही चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

आप शहद को अपनी बॉडी पर भी लगा सकते हैं जिससे आपकी वॉडी काफी मुलायम हो जाएगी।

शहद का रोजाना सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती है। जैसे - अनिद्रा की बीमारी ठीक हो ना, वजन कम होना, खांसी की समस्या दूर होना आदि।Letsdiskuss


2
0

Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


आपने जो भी बताया हीना जी में उस बात से सहमत हूँ ,शहद एक प्राकर्तिक उपचार कि तरह प्रयोग कर सकते है | शहद जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है उतना ही ये सेहत से भरपूर भी है |
- शहद आपके चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है | चेहरे में उपस्थित दाग-धब्बों को दूर करने के लिए रोजाना इन पर थोड़ा सा शहद लगाएं | ये चेहरे में उपस्थि पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर कर आपके चेहरे को चमकदार बनाएगा |

- गर्मी के मौसम में ये बहुत लाभकारी है | शहद न सिर्फ चेहरे में उपस्थित पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करता है बल्कि सनबर्न से छुटकारा पाने का भी सबसे आसान तरीका है |

- सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए शहद को एलोवेरा में मिक्स करें और अपनी स्किन पर लगाएं | इसमें उपस्थित तत्व त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाते हैं और सनबर्न से छुटकारा दिलाता है |

- शहद आपके रूखे होंठों को भी मुलायम बनाता है | अगर आप अपने फटे और रूखे होंठों से परेशान हैं तो होंठों पर शहद का इस्तेमाल करें | इसके लिए बादाम के पेस्ट में शहद मिलाएं और होंठों पर लगा ले और सोने से पहले होंठों को पानी से धो ले | ऐसा रोज करे आपको फर्क दिखेगा |


2
0

| Posted on


जी बिल्कुल नहीं शहद केवल सुंदरता के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है तो चलिए जानते हैं कि शहद का सेवन करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

शहद हमारे वजन को कम करने में मदद करता है यदि आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो रोजाना सोने से पहले एक चम्मच शहद अवश्य खाएं।

शहद के सेवन से गले की खराश को ठीक किया जा सकता है। शहद को खाने से याददाश्त बढ़ती है। यदि आप अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से नींद अच्छी आने लगेगी।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


शहद के फायदे सिर्फ सुंदरता के लिए ही नहीं है बल्कि शहद को पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद है जिन लोगों को एसिडिटी, कब्ज, गैस की समस्या होती उन्हें शहद का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और एसिडिटी, कब्ज, गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।


बारिश के मौसम मे शहद बहुत ही फायदेमंद है, जिन लोगो क़ो खांसी, जुकाम,गले मे खराश होने पर अदरक के रस के साथ एक चम्मच शहद मिक्स करके सेवन करने से खांसी , जुकाम कम हो जाती है।

Letsdiskuss


0
0

Picture of the author