| Posted on
वर्तमान समय में खानपान को लेकर ज्यादातर लोगों लापरवाह नजर आते हैं। मुझे तो लगता है सिर्फ वही लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीज शामिल करते हैं जो बीमार है या फिर वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि सभी लोगों को हेल्दी भोजन करना चाहिए और गर्म खाना खाना चाहिए। आपको शायद मालूम नहीं होगा कि गर्म खाना खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में बताते हैं कि गर्म खाना खाने के क्या फायदे हैं।
यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि गर्म खाना खाने से हमें कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
गर्म खाना आसानी से पच जाता है :-
डॉक्टर की माने तो गर्म खाना ठंडे खाने की तुलना में आसानी से पच जाता है। जब आप गर्म खाना खाते हैं तो शरीर द्वारा वह आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। वही ठंडा खाना हजम करने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
गर्म खाना होता है पौष्टिक:-
डॉक्टर बताते हैं कि ठंडा खान की तुलना में गर्म खाना ज्यादा पौष्टिक होता है। क्योंकि गरम खाने में जर्म्स या बैक्टीरिया जन्म नहीं ले पाते हैं।
गर्म खाना खाने से शरीर भी गर्म रहता है :-
अक्सर ठंडी के मौसम में गर्म खाना खाते हुए शरीर में गर्माहट आ जाती है। और फिर अच्छा महसूस होता है। इसी तरह गर्मी के दिनों में जब आप गर्म खाना खाते हैं तो शरीर से पसीना आने लगता है।
गर्म खाना खाने में स्वादिष्ट होता है:-
आप हो या फिर मैं सभी को गर्म खाना खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसके अलावा गरम खाने में एक फ्रेशनेस होती है। जो लोग रेगुलर गर्म खाना खाते हैं उन्हें खाना खाने की संतुष्टि का अहसास होता है।
0 Comment
| Posted on
गर्म खाना खाने के कई सारे फायदे होते है -
•वैज्ञानिक़ो के मुताबिक ठंडे खाने की अपेक्षा गर्म खाना शरीर के लिए ज्यादा पौष्टिक होता है। ज़ब खाने की चीजों का तापमान कम होने लगता है, तो ठंडे खाने मे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और वही ठंडा खाना खाते है जिसके कारण हमारे बॉडी मे कई सारे नुकसान होने लगते है।लेकिन वही गर्म खाना खाने से जर्म्स या बैक्टीरिया नहीं होते है, जिस कारण से पेट और सेहत दोनों के बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
•आजकल लोगो क़ो ज्यादातर डाइजेशन की समस्या होने लगी है, इसकी सबसे बड़ी वजह ठंडा खाना के कारण आपका डाइजेशन कमजोर होने लगता है। ऐसे आपको डॉक्टर गर्म खाना खाने की सलाह देता है, क्योंकि गर्म खाना खाने से कमजोर डाइजेशन अच्छे से काम करता है और खाना भी अच्छे से पचता है। साथ ही बॉडी भी फिट रहती है किसी प्रकार कोई बीमारी नहीं हो पाती है।
•गर्म खाना खाने मे किसी तरह के कोई वैक्टीरिया और अन्य हानिकारक जीवाणु जमा नहीं हो पाते है,जिससे उल्टी, दस्त जैसी समस्याए नहीं हो पाती है और हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। वही ठंडा खाना कई घंटो तक रखना रहता है, जिसके कारण उसमे हानिकारक जीवाणु पैदा हो जाते है और वही ठंडा खाना खाते है तो जिसके कारण लोगो क़ो उल्टी, दस्त और अन्य समस्याए होने लगती है।
•गर्म खाना, ठंडे खाने की अपेक्षा आसानी से पच जाता है।क्योंकि ज़ब हम गर्म खाना खाते है तो हमारा शरीर गर्म खाने को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है। जिस कारण से गर्म खाना खाने से पेट खराब होने की कोई आशंका नहीं रहती है क्योंकि कई बार ज़ब हम ठंडा खाना खा लेते है जिसके कारण खाना अच्छे से हजम नहीं हो पता है और ऐसे में आप फिर भी ठंडा खा रहे होते है, तो अपच,पेट दर्द की समस्या होने लगती है।
0 Comment
Blogger | Posted on
आज की भाग दौड़ भरी लाइफ में मानव को किसी भी चीज के लिए समय नही है। ना तो वह सुकून से खाना खा सकता है, ना व्यायाम कर सकता है ना अपने परिवार जनो के लिए समय निकाल सकता हैं।इन सब का असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ता ही है। शहरी लोगो को किसी एक दिन ही गर्म खाना नसीब होता है नही तो टिफिन का ठंडा खाना उनकी मजबूरी है। हेल्थी खाना है और ठंडा है तो वह शरीर को उतना फायदा नही पहुँचाता जितना ताजा और गरम खाना शरीर को पहुँचता है। ठंडा खाना खाने से शरीर मे फ्लुइड का मूवमेंट कम हो जाता हैं और डायजेशन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
गरम खाना खाने के फायदे -
कहा गया है ना किसी भी चीज की अति अच्छी नही होती उसी प्रकार गरम खाने का यह मतलब नही होता के उबलती हुई चाय पी ली, बहुत गर्म दाल पी ली, गरम गरम रोटियाँ खा ली । थोड़ा सा नॉर्मल होने पर खाने का सेवन अच्छा है। ज्यादा गर्म खाना खाने से शरीर के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुँच सकता है। जिस चीज का भी हम सेवन कर रहे है वह उतना ही गर्म हो जितना हमारी जीभ और उंगलियाँ सहन कर सके।नॉर्मल तापमान का खाना सबसे अच्छा होता है। जिससे शरीर और मन दोनो ही खुश रहते है और शरीर को भरपूर शक्ति मिलती है।
0 Comment
| Posted on
नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि गर्म खाना खाने के क्या फायदे होते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं गरमा गरम खाना सभी को खाना पसंद होता है। गरम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है। गरम खाना हम सभी की पहली पसंद होती है।
खाने का स्वाद :- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गर्म खाना हमेशा स्वादिष्ट लगता है और संतुष्टि देता है। इसकी वजह यह है कि गर्म खाना हमारी जीभ पर मौजूद सभी टेस्ट बर्ड्स को सक्रिय करता है और इस वजह से खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। गरम खाना में खुशबू भी होती है, जो स्वाद और भूख में वृद्धि करती है। गरम खाना खाने से मानसिक तौर भी संतुष्टि का एहसास होता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। वही ठंडा खाना सिर्फ पेट भरता है।
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि गर्म खाना खाने का दूसरा फायदा क्या होता है-
हेल्दी होता है गरम खाना:- ठंडे खाने की तुलना में गर्म खाना ज्यादा पौष्टिक होता है। इसकी बजाय यह है कि जैसे खाने की चीजों का तापमान कम होता है, उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वैसे हानिकारक बैक्टीरिया के पनपने मैं कुछ घंटे लगते हैं, लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। वही ताजा गर्म खाने में जर्म्स या बैक्टीरिया नहीं होते और इस वजह से पेट और सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होते हैं। अगर ठंडे खाने को गर्म कर लिया जाए तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और यह ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाता है।
आसानी से पचता है गर्म भोजन:- यह तो हम सभी जानते हैं कि गर्म खाना ठंडे खाने की तुलना में बड़े आसानी से पक जाता है। दरअसल शरीर गर्म खाना को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है। इसी वजह से गर्म खाना खाने से पेट खराब होने का रिस्क कम करता है। ठंडा खाना हजम करने में शरीर को काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। ऐसे में लगातार ठंडा खाना खाने से अपच और पेट दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
0 Comment