Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rohit Valiyan

Cashier ( Kotak Mahindra Bank ) | Posted on | Health-beauty


भूलने की बीमारी से कैसे निज़ात पा सकते हैं ?


6
0




Teacher | Posted on


अक्सर इंसान को भूलने की बीमारी होती हैं | मनुष्य अक्सर 2 कारण से भूलता हैं | पहला तो तब जब उसके पास एक साथ कई काम करने को होते हैं, और दूसरा जब मनुष्य तनाव में रहता हो या गुस्से में रहता हो, ये दो कारण होते हैं, जो मनुष्य को किसी भी बात को भूलने का शिकार बनाते हैं |
 
Letsdiskuss
 
अगर आप में भी भूलने की बीमारी हैं, तो आप अपने खाने में कुछ चीज़ों को शामिल कर सकते हैं :-
  • टमाटर : -
अगर आप अपनी diet में टमाटर को शामिल करें, तो आपकी भूलने की आदत में सुधार होगा | टमाटर में Antioxidant काफी मात्रा में पाया जाता हैं |
  • जैतून का तेल : -
अगर आप जैतून का तेल अपने रोजाना के खाना बनाने में प्रयोग कर सकते हैं, तो इससे आपकी भूलने की आदत में काफी फर्क होगा, और अगर आप घी की जगह रोटी में इसको लगाकर खाएं तो वो भी आके लिए लाभदायक हैं |
  • किशमिश : -
आप हर रोज किसमिश का सेवन करें | किसमिश में विटामिन-सी की मात्रा होती हैं, जो मनुष्य के दिमाग को तरोताजा रखता है | रोज 15 से 20 किशमिश भीगा कर खाने से आपकी आँखें भी मजबूत होगी |
  • कद्दू के बीज: -
अगर आप कद्दू का बीज खाएं तो ये भी आपके लिए लाभदायक हैं | कद्दू के बीज में जिंक तत्व होता है, जिसका सेवन मनुष्य का दिमागी स्वास्थ्य बेहतर बनाकर याददाश्त मजबूत करता है |
 


3
0

Content Writer | Posted on


भूलने की आदत अक्सर बहुत से लोगों में होती है | वर्तमान समय में लोग इतना व्यस्त है, कि उन्हें अपने लिए समय नहीं है | अगर आप भूलने की बीमारी से निज़ात पाना चाहते है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान अपनी ज़िंदगी में रखना होगा |

 

-भरपूर नींद लें :-
अक्सर देखा गया है, कि लोग पैसा कमाने की होड़ में इतना आगे हो जाते है, कि उन्हें किसी और के लिए तो समय होता ही नहीं उन्हें अपने लिए भी समय नहीं होता | वो पैसा कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते है | जिसके कारण वो अधिक काम और नींद कम लेते है | ये भूलने की बीमारी का प्रमुख कारण है |
 
Letsdiskuss

-मानसिक रूप से active :-
आज के समय में लोग अधिक काम तो करना चाहते है, परन्तु अपने दिमाग को अधिक एक्टिव नहीं रख पाते | जिसके कारण वो अक्सर भूलने लगते है | इंसान का दिमाग बहुत तेजी से और बहुत कुछ सोचता है, पर वो उस काम को उतनी उतनी तेजी से कर नहीं पाता क्योकि किसी काम को करने में हमारे दिमाग कि सिर्फ सोच ही नहीं बल्कि हमें मानसिक तौर पर एक्टिव होना होगा |
 
-पिस्ता खायें :-
भूलने की बीमारी से निज़ात पाने के लिए आप पिस्ता का सेवन करें | पिस्ता में 0.54 मि.ग्राम थाइमीन पाया जाता है,आपके जो दिमाग को तेज करता है।
 


3
0