ब्लड ग्रुप्स क्या है ? इसे कैसे पता किया जाता है, इसका मतलब क्या होता है - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

@letsuser | Posted on | Health-beauty


ब्लड ग्रुप्स क्या है ? इसे कैसे पता किया जाता है, इसका मतलब क्या होता है


0
0




Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


Blood group का अर्थ जानने से पहले आपको बताते हैं, blood होता क्या हैं, मनुष्य के शरीर में blood अर्थात रक्त जो Fluid and Solid अर्थात ठोस और द्रव दोनों से मिलकर बनता हैं | Fluid जिसे Plasma कहते हैं, यह blood का वो भाग होता हैं, जो पानी,नमक और प्रोटीन से बनता हैं, और Solid blood का वो भाग होता हैं, जो हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं और Platelets से बनता हैं |

अब आते हैं आपके सवाल पर ,Blood group या रक्त समूह एक प्रकार का blood Classification है, जो कि किस मनुष्य का रक्त किस group में आता हैं, ये बताते हैं |

Blood के 8 प्रकार होते हैं, A+,A-,B+,B-,AB+,AB-,O+,O- अब किसका कौन सा blood group हैं, ये मानव के शरीर के उपस्थित रक्त कोशिकाओं पर निर्भर करता हैं |

कैसे पता करें कि कौन सा blood Group हैं ?

वैसे तो आप Lab जाकर blood test करवा सकते हैं, मगर आप जानना चाहते हैं, कि आप खुद कैसे blood test कर सकते हैं, तो आप Test card का use कर सकते हैं | Test Card में हर जगह antibodies होती हैं, और यह आपके खून में उपस्थित Antigens के साथ एक प्रतिक्रिया उत्पन्न करती हैं।

- अगर blood Group “A” है, तो “anti-A” क्षेत्र में जीवाणु एक साथ हो जाएंगे |

- अगर blood Group “B” है, तो “anti-B” क्षेत्र में जीवाणु एक साथ हो जाएंगे।

- अगर blood Group “AB” है, तो “anti-A” और “anti-B”, दोनों क्षेत्रों में एक साथ हो जाएंगे |

- अगर blood Group “O” है, तो जीवाणु कहीं एकत्रित नहीं होंगे।

Note :-

परन्तु मेरा सुझाव आपके लिए यही है, की आप डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि हमें अपनी सेहत से खिलवाड़ करना महँगा भी पड़ सकता है, इस बात का हमेशा ध्यान रखें |


Letsdiskuss


0
0

Picture of the author