क्या हाथो की रेखाएं किसी व्यक्ति को धनवान बना सकती है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rinki Singh

Chef at Hotel Radisson | Posted on | Astrology


क्या हाथो की रेखाएं किसी व्यक्ति को धनवान बना सकती है?


4
1




Content Writer | Posted on


नमस्कार रिंकी जी,आपके सवाल के हिसाब से आप जानना चाहते हो के हाथो की रेखाए इंसान को धनवान बना सकती है या नहीं ? अगर आप ज्योतिष में विश्वास रखते है तो आपको बता दे के धन की रेखा मंगल रेखा कहलाती है | आपकी हथेली में मंगल रेखा का होना आपकी ज़िंदगी में मंगल ही करेगा |

यह रेखा हथेली के निम्र मंगल क्षेत्र से या जीवन रेखा के प्रारंभिक भाग से निकलती है और शुक्र पर्वत की ओर बढ़ती है। ऐसी रेखाएं एक या एक से अधिक हो सकती हैं। ये सभी रेखाएं पतली, मोटी, गहरी या कमजोर हो सकती हैं परंतु यह स्पष्ट है कि इनका उद्गम मंगल पर्वत ही होता है। इसीलिए इन्हें मंगल रेखाएं कहा जाता है।

जिनके हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं वे व्यक्ति अत्यंत प्रतिभाशाली एवं तीव्र बुद्धि के होते हैं। सोचने और समझने की शक्ति इनमें विशेष रूप से होती है। जीवन में ये जो निर्णय एक बार कर लेते हैं उसे अंत तक निभाने का सामर्थ्य रखते हैं। ऐसे व्यक्ति पूर्णत: विश्वासपात्र कहे जाते हैं।

Letsdiskuss


36
0

fitness trainer at Gold Gym | Posted on


अगर आप ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते है तो आप को यह जान के खुशी होगी की किस तरह आपकी अपनी हाथो की रेखाऐ आपको धनवान बना सकती है| आइये जानते है हाथ में धन की लकीरो के बारे में अगर आपके हाथ में रेखाऐ गहरी है और साफ-साफ दिखाई देती है तो ज्योतिष के अनुसार आप आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगे। आप को पैसे की परेशानी नही होगी या होगी भी तो बहुत कम समय के लिए। अगर आप के हाथ में धन की रेखा कटी हुई है या बहोत आडी तिरछी है तो समझ लिजिए आपको हमेशा धन संबधी परेशानी रह सकती है। इसका तात्पर्य यह होता है कि आपको धन प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पडेगी। यदि भाग्यरेखा हथेली के अंत से शुरु होकर मणिबंध तक जाती हो और साथ ही भाग्य रेखा पर कोई निशान ना हो तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य उज्जवल रहता है वह व्यवसाय या नौकरी मे सफल रहकर काफी धन कमाता है।


2
0

Optician | Posted on


हस्त रेखा हो या हाथो की मेहनत दोनों ही अगर अच्छी हो तो इंसान को धनवान और भाग्यवान होने से कोई नहीं रोक सकता | दोनों ही सूरत में इंसान की ही जीत होती है | हथेली में रेखाओ से कई तरह के निशान बनते है जिन्हे स्क्वेयर कहते है |

- हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर हथेली की कोई रेखा शुभ स्थिति में है और उस पर स्क्वेयर है तो ये निशान उस रेखा के शुभ परिणामों को अधिक बढ़ा देता है।

- अगर आपकी हथेली की भाग्य रेखा टूटी हो तो कार्यों में रुकावटें आती हैं। ऐसे में भाग्य रेखा के आस-पास ही स्क्वेयर बन जाए तो समस्याएं आती हैं, लेकिन सफलता भी मिल जाती है।

- अगर मस्तिष्क रेखा अधिक लंबी हो तो आपका मानसिक रूप से असंतोष बढ़ सकता है। अगर इस रेखा पर स्क्वेयर बन जाए तो व्यक्ति निराशा से बाहर आ सकता है।

- हृदय रेखा पर स्क्वेयर होने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति बढ़ती है।


2
0

| Posted on


आपका सवाल बहुत ही अच्छा है कि क्या हाथों की रेखाएं किसी व्यक्ति को धनवान बना सकती हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आप हस्तरेखा पर विश्वास करते हैं तो यदि आपके हाथों की लकीरों में मंगल है तो आपको हमेशा मंगल ही परिणाम मिलेगा।

यदि आपके हाथों में भाग्य की रेखा टूटी हुई है तो इससे आपके कार्यों में रुकावट तो होगी लेकिन आगे चलकर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

यदि आपके हाथों में यदि रेखा है तो भविष्य में आपको खूब पैसा मिलेगा। और यदि आपके हाथों में रेखाएं लहरनुमा है तो आपको पैसा तो मिलेगा लेकिन आपके पास पैसा टिकेगा नहीं।

Letsdiskuss


1
0

Picture of the author