क्या मेंगो से बनने वाले कुछ टेस्टी डिशेस बता सकते है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | Food-Cooking


क्या मेंगो से बनने वाले कुछ टेस्टी डिशेस बता सकते है?


4
1




Businessman | Posted on


आम के मीठे स्वाद में थोड़ा खट्टापन भी होता है, जिसकी वज़ह से इस फल ने लोगों को अपना दिवाना बनाया हुआ है। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इन स्वास्थ्य से भरे आमों के पीछे कुछ ऐसे राज से, जिन्हें जानकर आप इन्हें और ज़्यादा अपने आहार में शामिल करने लगेंगे।
कच्चा आम रसम- साउथ की इस डिश को लोग इसके पारंपरिक नाम मंगई रसम के नाम से जानते हैं। तीखे मसालों को कच्चे खट्टे आम के साथ मिलाया जाता है। जो कि गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है।
कोर्न और कच्चा आम सलाद- हेल्दी सलाद को आप गर्मियों के सीज़न में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसमें आप कोर्न, हरा प्याज़, शिमला मिर्च, चेरी, टमाटर और कई जड़ी-बूटियों के साथ कच्चा आम को मिलाया जाता है।
चिल्ड मैंगो चीज़केक -दोपहर में पार्टी के बाद कुछ मीठा परोसने का प्लान कर रहे हों, तो ट्राई करें ये टेस्टी ठंडा आम से तैयार किया गया चीज़केक। इसमें आप क्रीम चीज़ की जगह हंग कर्ड या साधारण क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आम और मिंट खीर- भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला डिज़र्ट! आम प्यूरी, नट्स, मिंट, केसर, इलायची और चावल से तैयार की गई लज़ीज़ और खुशबूदार खीर।
आम चटनी- एक साधारण खाने में जान डालनी हो, तो परोसें ताज़ा आम से तैयार की गई ये चटनी। कच्चा आम, लहसुन, मिंट और काला नमक को एक साथ ब्लेंड करके आप खाने को और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसे खाकर तो आप अपनी उंगलियां तक चाटते रह जाएंगे।
मैंगो आइसक्रीम- गर्मियों में सभी लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। और अगर आइसक्रीम घर की बनी हो, तो शायद ही इसे खाने से कोई मना करे। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये आइसक्रीम आप घर पर कुछ स्टेप में बनाकर कैसे सबका दिल खुश कर सकते हैं।
Letsdiskuss


7
0

| Posted on


बिल्कुल हम आपको मैंगो से बनने वाले कुछ टेस्टी डिशेस का नाम बता सकते हैं। जैसा की गर्मी का मौसम आ गया है और लोग गर्मी के मौसम में आम खाना काफी पसंद करते हैं वही आप आम से कई सारे टेस्टी डिशेस भी बना सकते हैं जो कि हम आपको बताने जा रहे हैं।

कच्चे आम का रसम, मकई और कच्चे आम का सलाद, ठंडा मैंगो चीज केक, आम और पुदीना की खीर, बिना अंडे वाला मैंगो मूस, मैंगो राइस, मैंगो आइसक्रीम, कच्चे आम की चटनी, अमिया का पन्ना, मैंगो लस्सी आइसक्रीम जैसी चीजें बना सकते हैं।

Letsdiskuss


2
0

Picture of the author