क्या अजगर में भी सांप की तरह जहर पाया जाता है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Himani Saini

| Posted on | entertainment


क्या अजगर में भी सांप की तरह जहर पाया जाता है?


18
0




Blogger | Posted on


यह प्रश्न काफी दिलचस्प है कि अजगर में भी साँप जितना ही जहर पाया जाता हैं? तो इसका जवाब नही होगा।

अजगर में साँप की तरह जहर नही पाया जाता। अजगर विषैले नही होते है। वह अपना शिकार विष द्वारा नही करते बल्कि अजगर शिकार पर अपनी एक या एक से अधिक कुंडली बना कर शिकार को कस के जकड़ लेते है। जिससे शिकार दम घुटने से मर जाता है। अजगर अपने शिकार को पुरा निगल सकता हैं। वह अपने मुख को काफी हद तक खोल सकता हैं लगभग यह अपना मुँह छह गुना तक खोल सकते है। अजगर के मुँह में ऐसी लार होती हैं जो जानवर को अंदर के अंदर पचा देती हैं। अजगर विशालकाय साँपो में आता है।अजगरएशिया, अफ्रिका और ऑस्ट्रेलियाके वनो में पाए जाते है। यह मोटी जाति का साँप कहलाता है। अजगर के दांतों मे जहर नही होता है। अन्य साँपो के दांतों में भी जहर नही होता है उनकी जीभ में जहर होता है।

साँप जहरीले होते है । इनके जहर से इंसान की मृत्यु भी हो सकती हैं।किंग कोबरा, रसेल वॉयपर, स्केल्ड वाइपर, भूंकरा, रैटलस्नेकऔर बहुत सारे साँप जो जहरीले होते है। जहरीले साँप चमकीले होते है।

दुनिया भर में साँपो की 2500 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसमे जहरीले और गैर जहरिले दोनो शामिल है। जहरीले साँपो की वजह से लगभग हर साल 50 हजार लोग मर जाते है। साँप और अजगर दोनो अपने शिकार को सीधा निगल जाते है। साँप दुनिया के हर कोने में पाए जाते है । अफ्रिका में पाया जाने वाला ब्लैकमाम्बा सबसे जहरीला साँप है। अजगर की नजर कमजोर होती हैं। इसकी नाक के पास हिट - सेंसिंग गड्ढे होते है जिससे यह अपने चारो तरफ के वातावरण को भाप लेते है। अजगर किसी भी गर्म चीज की तरफ जल्दी आकृषित होते है और आक्रमण करते है। Letsdiskuss


8
0

| Posted on


आप सभी ने अजगर को कभी ना कभी देखा ही होगा जो देखने में सांप से भी ज्यादा खूंखार लगते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता रहता है कि अजगर में भी सांप की तरह जहर होता होगा। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अजगर विषरहित होते हैं यानी कि अजगर में विष नहीं पाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अजगर में विश नहीं पाया जाता तो वह शिकार कैसे करता होगा दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अजगर शिकार करने के लिए अपने शरीर के एक या अधिक कुंडलों से जकड़ लेते हैं और फिर अपनी सशक्त मांसपेशियों की डाब डालकर उसे कसना आरंभ कर देते हैं। और साथ-साथ  सिर का प्रहार भी करते जाते हैं। और फिर परिणाम यह निकलता है की शिकार सांस न लेने की वजह से मर जाता है। और फिर इस तरह अजगर अपने शिकार को निगल जाता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अजगर के दांतों में जहर नहीं रहता बल्कि उसकी जीभ में जहर पाया जाता है।

 

  चलिए हम आपको अजगर के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देते हैं:-

  दोस्तों अजगर की सबसे खास बात यह है कि यह सीधे बच्चे पैदा करता है। क्योंकि देखा जाता है कि ज्यादातर सांप के बच्चे जहां अंडा देते    हैं। लेकिन एनाकोंडा की खासियत है कि वह स्तनधारी जीवों के जैसी है।

 अजगर अधिकतर ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका, और एशिया के घने वनों में पाए जाते हैं। इसके अलावा अजगर मोटी जाति के सांप कहलाते हैं।

 अजगर के शरीर के अंदर ऐसी ताकत होती है जो किसी भी जानवर को आसानी से पचा सकता है।

 अक्सर अजगर गर्म चीजों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इसलिए वह अपने शिकार को जल्दी भाँप लेते हैं।

 दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अजगर की नजर काफी कमजोर होती है।

 

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 


3
0

Picture of the author