Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Health-beauty


घी खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं ?


6
0




| Posted on


आइए आज हम आपको घी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।

घी खाने के अनेक फायदे हैं यदि आप रोजाना एक चम्मच देसी घी खाते हैं तो यह आपकी आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। घी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, घी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

वहीं दूसरी ओर यदि आप भी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि ठीक है सेवन से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं को जी का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अलावा यदि आपको सर्दी जुकाम है तो ऐसे में घी का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो कफ की समस्या हो सकती है।Letsdiskuss


5
0

Optician | Posted on


घी खाने के कुछ फायदे :-

- रोजाना घी खाने खाने से heart healthy रहता है, घी का सेवन करने से heart की नालियों के ब्लॉक होने का खतरा कम होता है |
- घी में बेशक फेट अधिक होता है, परन्तु ये healthy तरीके से वजन बढ़ाने में सहायक होता है |
- घी में विटामिन और कैल्सियम दोनों होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है |
- घी के सेवन से हमारी त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार होती है |
- गाय का घी खाना जितना स्वस्थ होता है, उतना ही इसकी 2 बून्द नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द हम होता है |
- हर रोज गरम दूध में घी डालकर पीने से कमजोरी ख़त्म हो जाती है |
Letsdiskuss
घी के नुकसान :-
- सर्दी जुखाम में घी का सेवन बहुत नुक्सान दायक हो सकता है, सर्दी-जुखाम में घी का सेवन आपकी स्वांस नाली को जाम कर
सकता है |
- अगर आपको कफ की शिकायत रहती है, तो घी का सेवन बिलकुल न करें, कफ में घी का सेवन कफ को और अधिक बढ़ाता
है, जो की किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है |
- घी और शहद को कभी एक साथ न खायें |


5
0

Occupation | Posted on


घी खाने के फायदे -

•घी खाने का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि घी में कई सारे तत्व पाये जाते है,इसलिए आप रोजाना 1गिलास दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे थकान,कमजोरी महसूस नहीं होती है।

•घी का सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । क्योंकि घी में विटामिन A अधिक मात्रा मे पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए यदि आप रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करते है, तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

घी खाने के नुकसान -

•घी का सेवन अधिक करने से कोलेस्टाल लेवल बढ़ जाता है जिससे ह्रदय सबंधी कई बीमारियां हो सकती है।

• घी का सेवन अधिक करने से दस्त और अपच की समस्या हो सकती है,क्योंकि घी की तासीर गर्म होती है।Letsdiskuss


5
0

yogacharya at Dwarka Sports Complex | Posted on


खाने में घी का सेवन सभी को पसंद आता हैं | कुछ लोग घी इतना पसंद करते हैं, कि अगर खाना घी में भी बना हुआ हो, तो भी वो ऊपर से घी जरूर डालते हैं | सभी लोगों अपने स्वाद के अनुसार घी का सेवन करते हैं | बहुत से लोग रोटी के साथ,खिचड़ी में,पुलाव में,और दाल के साथ घी का सेवन करते हैं | सब अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से घी का सेवन करते हैं | परन्तु इस बात का ध्यान रहें कि, घी का अधिक सेवन मानव शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता हैं |


अब आपके सवाल पर आते हैं |आप घी खाने के फायदे और नुक्सान जानना चाहते हैं | इससे पहले आपको बताते हैं, कि भोजन के पोषक तत्त्व को और ख़ास कर विटामिन को दो भागों में बांटा गया हैं |

पहला Water-Soluble Vitamins और दूसरा Fat-Soluble Vitamins.

vitamin K ,vitamin A और vitamin D ये सबFat-Soluble Vitamins के अंतर्गत आता हैं | जिसके लिए घी का सेवन बहुत जरुरी हैं | Fat-Soluble Vitamins के लिए घी बहुत फायदेमंद होता हैं | घी में Omega fatty acid पाया जाता हैं जो मनुष्य के मस्तिष्क कि क्षमता को सुधरता हैं | हमारे शरीर केjoints में तरलता बनाए रखता हैं | बस इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से और सही अनुपात में घी का सेवन करें |
आयुर्वेद के अनुसार घी सबसे अच्छा और आपकी उम्र को बढ़ाने में मदद करता हैं | सबसे लाभदायक गाय के दूध से बना घी होता हैं |

सामान्य लाभ :-
- घी खाने से शरीर में विटामिन की कमी नहीं होती |
- घी का सेवन मनुष्य के मष्तिष्क को active रखता हैं |
- शरीर के सभी joint की तरलता को बनाये रखता हैं |
- शरीर में नियमित रूप से रहने वाले तेल को बनाये रखता हैं |
नुक्सान :-
- एक गर्ववती स्त्री को घी का सेवन नहीं करना चाहिए |
- अगर आपको ज़ुकाम हो तो घी का सेवन न करें | घी से अघिक कफ बनता हैं |
- घी और शहद एक साथ नहीं खाना चाहिए ,ये नुक्सान दायक हो सकता हैं |
- घी के सेवन के तुरंत बाद कुछ न खाएं | कम से कम 30 मिनिट तक कुछ नहीं खाना चाहिए |

Letsdiskuss


5
0

| Posted on


घी खाने के फायदे और नुकसान

देसी घी खाने के फायदे

देसी घी का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि देसी घी में एंटी एक्सीडेंट के प्रभाव के साथ अन्य परी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखे के लिए उपयोगी माने जाते हैं इसके अलावा देसी घी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी माना जाता है।

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए देसी घी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि देसी घी में विटामिन के की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के विकास के साथ कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं।

देसी घी तेल की अपेक्षा आसानी से पास जाता है इसलिए घी को पाचन के लिए बेहतर माना जाता है पाचन तंत्र के लिए गाय का भी उपयोगी माना जाता है देसी घी खाने के फायदे पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

देसी घी खाने के नुकसान

देसी घी को अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।

घी की तासीर गरम होती है इसलिए इसे ठंड में खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है।

अधिक मात्रा में देसी घी खाने से आप आज और दस्त हो सकते हैं इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें।Letsdiskuss


4
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


- एक चम्मच घी, एक चम्मच पिसी चीनी, आधा चम्मच पिसी कालीमिर्च तीनों को मिलाकर सुबह उठकर खली पेट और रात को सोते समय खाने के बाद गुनगुना दूध पिए , इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है |

- घी को धोकर उसमें थोड़ा सा कपूर डालकर खुजली और कैसे भी घाव हो ठीक करता है |
(घी को कैसे धोया जाए :- एक कटोरे में घी डालें और पानी डालकर उसको फेंट लें | अब पानी फेंक दें और वापस एक बार फिर वैसा ही करें और पानी पूरी तरह नितार लें )

- रोज रात को दूध में घी डालकर पीने से शरर की खुश्की और कमजोरी दूर होती है | ठंडियों में दूध में घी डालकर पीना चाहिए यह आपको ठण्ड से भी बचाता है |

- पिसा हुआ काला चना और चीनी पीसी हुई मिलकर उसमें घी डालकर लड्डू बना लें | उसके बाद लड्डू को प्रतिदिन सुबह गरम दूध के साथ खाना लाभदायक है |

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


घी के फायदे- घी खाने के अनेक फायदे है यदि आप रोजाना एक चम्मच घी देसी खाते हैं तो यह आपकी आंखों के रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होती है घी के सेवन से हड्डी मजबूत होती है घी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है क्योंकि देसी घी में विटामिन की पर्याप्त में मात्रा में पाई जाती है जो हड्डियों के विकास के साथ कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है पाचन तंत्र के लिए गाय का भी उपयोगी माना जाता है आयुर्वेदिक के अनुसार घी सबसे अच्छा आपकी उम्र को बढ़ाने में मदद करता है सबसे लाभदायक गाय के दूध की बना घी होता है

घी के नुकसान - एक गर्भवती स्त्री को घी सेवन नहीं करना चाहिए अगर उसको जुकाम हो तो घी का सेवन न करें घी से अधिक कफ बनता है घी और शहद एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि नुकसान करता हैLetsdiskuss


2
0

| Posted on


दोस्तों आपने तो घी खाया ही होगा और बड़े बुजुर्ग भी घी खाने की सलाह भी देते हैं उनका कहना है कि घी खाने से आप शारीरिक रूप से मजबूत बनाता हैं और शरीर स्वस्थ भी रहता है। घी खाने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग घी को अपने दाल और सब्जी में डालकर खाते हैं कुछ लोग तो रोटी में लगा कर खाते हैं हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की अधिक हमारे हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन घी में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। कई जड़ी बूटियां में घी का उपयोग किया जाता है क्योंकि घी में एंटीऑक्सीडेंट का भी गुण पाया जाता है। कैंसर को कम करने के लिए अभी भी उपयोगी होता है क्योंकि यह कैंसर के ट्यूमर को पनपने से रोकता है। घी खाने से जितने फायदे होते हैं उतने ही नुकसान ही होते हैं घी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि घी में अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है
और अधिक मात्रा में विटामिन ए का सेवन करने से सिर दर्द,भूख की कमी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। अधिक मात्रा में घी का सेवन करने से अपच और दस्त की समस्या भी हो सकती है।

Letsdiskuss


2
0