मेँ घर मे कैसे बनाऊ स्वादिष्ट पाव भाजी,जो सभी को पसंद आए,बताइये ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

सृष्टि वर्मा

Fashion Designer... | Posted on | Food-Cooking


मेँ घर मे कैसे बनाऊ स्वादिष्ट पाव भाजी,जो सभी को पसंद आए,बताइये ?


210
0




fitness trainer at Gold Gym | Posted on


नमस्कार सृष्टि जी, आपका सवाल जितना सही है उतना ही स्वाद से भरा हुआ है | आज कल सभी को हर समय कुछ चटपटा खाना होता हैं रोज के खाने से कुछ अलग खाना होता है, और इस वजह से हम महिलाये ये सोच कर बड़ी परेशान होती रहती है के ऐसा क्या बनाए हर रोज नया जो स्वादिष्ट हो और आसान भी हो | क्योकि हर समय बाहर का खाना खा कर हमारे घर वाले कही बिमार न हो जाए ये भी हमे ही सोचना पड़ता है | रोज अच्छा क्या बनाए यही सोच के परेशान होते रहते है | आप जानना चाहते है पाव भाजी कैसे बनाए तो हम आपको बताते है की घर मे आसानी से पाव भाजी कैसे बनाए -

पावभाजी बनाने की सामग्री :-
7 से 10 उबले हुए आलू,5 से 8 प्याज,4 से 6 टमाटर,1 उबली हुई फूल गोभी,1 कप उबले हुए मटर, 250 ग्राम मक्खन,स्वादानुसार नमक,2 चम्मच (स्वादानुसार) रेडीमेड पाव भाजी मसाला, 10 – 12 छोटे पाव

पावभाजी की विधि :-
आलू, फूल गोभी और मटर को एकसाथ उबाल ले | टमाटर और प्याज का अलग अलग पेस्ट बनाये और उन्हें अलग-अलग बर्तन में रख दे | एक कढ़ाई में तक़रीबन 200ग्राम मक्खन मिलाये और उसमे प्याज के पेस्ट को मिलाये | उसमे एक चुटकी नमक और 1 चम्मच पावभाजी मसाला मिलाये | और जब तक वह हल्का सा गुलाबी नही होता तब तक उसे पकने दे |
अब उसमे टमाटर का पेस्ट मिलाये और धीमी आंच पर पकने दे, जब तक की पूरा मिश्रण पक नही जाता | अब उसमे मसले हुए आलू और मटर के पेस्ट को मिलाये, बाद में उबली हुई फूल गोभी के पेस्ट को मिलाये और 2-3 मिनट तक पकने दे | अब उसमे स्वाद बढ़ाने के लिये एक चुटकी और पावभाजी मसाला डाले | सजावट के लिये कांदे काटे और अंत में हरा धनिया भी काटे | पाँव को तैयार करे, पाव को बिच से थोडा काटे और तवे पर मक्खन लगाये और पाव को तवे पर लगाये मक्खन पर रखे | गरमा-गर्म पाँव को स्वादिष्ट भाजी के साथ परोसे.

नोट :-
मक्खन को ज्यादा तेज़ आंच पर रखकर जलनें दे | यदि तवा जल जाये तो उसे अच्छी तरह से पानी से धो ले | इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ का उपयोग करते समय ध्यान रखे |


Letsdiskuss


292
0

Picture of the author