Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Krishna Patel

| Posted on | Education


किताब पढ़ने से इंसान कैसे बदलता है?


32
0




| Posted on


दोस्तो ! इंसान को जागरूक बनने के लिए किताब पढ़ना जरूरी है और साथ-साथ ही दुनिया का अनुभव लेना जरूरी हो जाता है। आखिरकार एक इंसान किताब पढ़ के अपने जीवन को किस तरह से बदल सकता है तो पहले जानना जरूरी होगा कि उस इंसान के जीवन में किस तरह का बदलाव जरूरी। अगर वह इंसान निराशावादी है तो ऐसी किताब उसके जीवन को बदल सकती है जिसमें कोई ऐसी कहानी हो जिसमें मुश्किल परिस्थितियों में स्वयं को नायक निकालकर एक अच्छी स्थिति में खड़ा कर दिया हो तो उस किताब में दिए गए आशावादी कंटेंट के कारण उसका जीवन भी बदल सकता है। इसीलिए स्कूलों में देश की भाषा का साहित्य पढ़ाया जाता है। इस भाषा साहित्य में कहानियां, कविताएं और लेख लोगों को जीवन को प्रभावित करते हैं क्योंकि उनकी भाषा में उनके आस पास के जीवन का अनुभव और किताबों में होता है जिस से कोई भी व्यक्ति है यदि समस्या ग्रस्त है या उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है उन किताबों से उसका रास्ता दिखाई देता है। अचानक से जब कोई ज्ञान हो जाता है तो इंसान के जीवन में बदलाव आता है और यह किताबों से भी संभव होता है।Letsdiskuss


15
0


किताबें इंसान की सबसे अच्छी मित्र होती है, किताब पढ़ने से इंसान ही नहीं बल्कि इंसान का व्यक्तिगत व्यवहार भी बदलता है।वह किताबें ही होती है जो व्यक्ति को समाज भर में सम्मान दिलाती हैं उस व्यक्ति की समझ को विकसित करती हैं,तथा उसे महान कार्यों को करने के लिए प्रेरित करती हैं। किताबी ज्ञान ही एक ऐसी शिक्षा जिससे हम अपने बड़ो का आदर, सम्मान करना सीखते है कि हमें किससे किस समय कैसी बात करनी चाहिए तथा जिन व्यक्तियों को किताबी ज्ञान होता है वह समाज मे लोगो के साथ कैसे उठना बैठना, बात करने का तरीका तथा समाज मे उनका एक अलग ही रुतवा होता है।

Letsdiskuss


15
0

| Posted on


दोस्तों आज के समय में किताब पढ़ना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि जब आप किताबों का अध्ययन करेंगे तो आपके दिमाग का विकास होगा आपके पढ़ने की शक्ति बढ़ेगी क्योंकि किताब हमारे एक सच्चे मित्र होते हैं जो कभी भी इंसान को धोखा नहीं देते बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करती है किताबी एक ऐसी चीज है जो इंसान को समाज में सम्मान दिलाती है। इसके अलावा कहा गया है कि यदि आपको नींद ना आवे तो आप किताब खोल कर बैठ जाइए आपको अपने आप नींद आने लगेगी। जो व्यक्ति किताब पढ़ता है उसी का लोग समाज में आदर करते हैं।Letsdiskuss


14
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


किताब एक ऐसा ज्ञान है जिसको व्यक्ति किसी और को नहीं दे सकता और वह अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। किताब के द्वारा ही व्यक्ति को हर तरीके का ज्ञान प्राप्त होता है चाहे वह सामाजिक हो, धार्मिक हो,संस्कृतिक हो। किताब पढ़ने से ही व्यक्ति के मन में अच्छे वातावरण का विकास होता है। व्यक्ति के जीवन में किताबों का बहुत ही महत्व होता है क्योंकि,जब वह पड़ेगा तभी अपने देश को आगे बढ़ा सकेगा।Letsdiskuss


14
0