अनिद्रा और पेट जैसी कई समस्याओं में नारियल कैसे फायदेमंद है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

Content Coordinator | Posted on | Health-beauty


अनिद्रा और पेट जैसी कई समस्याओं में नारियल कैसे फायदेमंद है?


4
0




| Posted on


आज के समय में बहुत से लोग अनिद्रा और पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं ऐसे भी आज हम आपको बताएंगे कि नारियल पानी अनिद्रा और पेट दर्द की समस्या के अलावा कौन-कौन सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं।

यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो ऐसे में आप रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

नारियल पानी हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला लॉ रिक एसिड त्वचा में मुंहासे होने से बचाता है इसलिए रोज रात को सोने से पहले नारियल पानी अवश्य पिए।Letsdiskuss


2
0

Delhi Press | Posted on


अनिंद्रा और थकावट एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए आपने न जाने क्या क्या किया होगा, लेकिन आपने अनिंद्रा और पेट जैसी परेशानी का इलाज़ नारियल कम ही सुना होगा | इसलिए आज हम आपको नारियल के फायदें और लाभकारी गुण के बारें में बताएंगें जो आप इनके अलावा भी अनेक फायदें देगा |


Letsdiskusscourtesy-Parentune

आपको बता दें की नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है, यही वजह है की इसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व भी भरपूर मात्रा में पाएं जातें है | इसलिए नारियल का पानी पीने से भी भी कई बीमारियों में फायदा मिलता है |

नारियल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नही होता है, इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है, इसलिए कई डॉक्टर इस बात की सलाह देते है की जो लोग मोटापा जल्दी खत्म करना चाहतें है वह अपने दैनिक आहार में नारियल पानी जरूर शामिल करें।
नारियल के लाभ

- नकसीर के लिए
नकसीर की समस्या कई लोगों को हो सकती है। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है।
- दिमाग के लिए
नारियल खाने से याद्दाश्त बढती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्मृति में बढती है। बच्चों को नारियल खिलाना चाहिए, इससे बच्चों का दिमागी विकास होता है।
मुंहासे के लिए
मुंहासों से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और चेहरा सुंदर एवं चमकदार होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुंहासे समाप्त होते हैं।
- वजन घटाने के लिए
मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। नारियल में कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसलिए नारियल का सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है।
- अच्छी नींद के लिए
अगर नींद न आने की समस्या है तो नारियल का सेवन कीजिए। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खतम होती है और नींद अच्छी आती है।
सिरदर्द के लिए
नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।
रूसी के लिए
बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।
पेट के लिए
पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीडे बहुत जल्दी मर जाते हैं।


2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से व्यक्ति को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। रोजाना एक गिलास नारियल पानी को पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है और इससे शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। नारियल पानी पीने से पेट की कई सारी समस्याएं दूर होती हैं। क्योंकि नारियल पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसेे- पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन-सी आदि। अगर किसी व्यक्ति को अनिद्रा की परेशानी होती है तो उसे रोज रात को कुछ नारियल के टुकड़े खा कर सोजाना चाहिए इससे उसकी अनिद्रा की परेशानी दूर हो जाएगी।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


दोस्तों सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक है। नींद ना लेने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है लंबे समय से ना सोने से अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है गलत खानपान और तनाव के कारण भी अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनिद्रा और पेट जैसी कई समस्याओं में नारियल कैसे फायदेमंद हैं आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे। अनिद्रा दूर करने के लिए नारियल के पानी का उपयोग कर सकते हैं नारियल के पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम पाये जाते हैं पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है अनिद्रा और रक्तचाप का मुख्य कारण तनाव है। और नारियल का पानी तनाव से राहत दिलाता है। इसीलिए रोज रात को नारियल का पानी जरूर पीना चाहिए।

Letsdiskuss


2
0

Occupation | Posted on


बहुत से लोग अनिद्रा और पेट जैसी कई समस्याओ से परेशान रहते है तो ऐसे मे उनके लिये नारियल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। पेट में दर्द होने पर नारियल खा सकते है तथा नारियल पानी पीने से पेट मे काफ़ी हद तक आराम मिलता है इसके अलावा आप चाहें तो इसके लिए नारियल पानी या नारियल क्रश भी ले सकते हैं जो गजब के फायदे मिलेंगे।

कुछ व्यक्तियों क़ो रात मे अनिद्रा की शिकायत होती है ऐसे मे खाना खाने के आधे घंटे पहले नारियल का एक टुकड़ा खाये उसके बाद खाना खाने के बाद नीद अच्छी आएगी।Letsdiskuss


1
0

Picture of the author