गायक किशोर कुमार कितने भाई थे? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sumil Yadav

| Posted on | entertainment


गायक किशोर कुमार कितने भाई थे?


16
0




Blogger | Posted on


किशोर कुमार बॉलीवुड जगत के पार्श्वगायक , संगीतकार, डायरेक्टर, प्रोड्युसर थे । किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा ( मध्य प्रदेश) मे हुआ था। 

किशोर कुमार जी के पिता पेशे से वकील थे। उनका नाम कुंजलाल पर माता का नाम गौरीदेवी था। 

इनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था । सभी लोग प्यार से उन्हे किशोर बुलाते थे। 

कर्कश स्वर होने के कारण किशोर की आवाज़ किसी को ज्यादा पसंद नही थी लेकिन एक दिन किशोर की जीभ मे कुछ हो गया जिसकी वजह से वह पुरा दिन दर्द मे रोते रहे जिसकी वजह से उनका गला एक दम साफ हो गया और उनकी आवाज़ मधुर हो गई। 

किशोर कुमार के 2 भाई और 1 बहन थे। अशोक कुमार सबसे बड़े भाई फिर  अनूप कुमार फिर बहन सती देवी और चौथे नंबर पर किशोर कुमार जी थे। 

किशोर दा ने 4 शादियाँ की थी। पहली शादी उन्होंने रूहा गुहा ठाकुरता से की थी। जो केवल 8 साल ही चली। रूहा से उनको एक पुत्र अमित कुमार भी हुआ। 

फिर उन्होंने 2 साल बाद 1960 में मधुबाला जी से शादी की लेकिन शादी के 9 बाद 1969 में ही दोनो अलग हो गए। इसके बाद 1975 में उन्होंने योगीता बाली से शादी की। लेकिन आपसी मतभेद के कारण 3 साल 1978 मे ही दोनो अपने अपने रास्ते हो गए। अंत मे चौथी शादी किशोर ने लीना चंदावरकर से की 1980 मे की जिससे उन्हे दूसरा बेटा सुमित कुमार हुआ। 

13 अक्टुबर 1987 को बड़े भाई अशोक कुमार के 76 वें जन्म दिवस के दिन किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। 

सभी लोग उनकी मृत्यु से अचंभित हो गए थे। 

किशोर कुमार जी के गीत आज भी सदाबहार माने जाते है। सभी गायक किशोर दा को अपना गुरु मानते है और उनके पथ पर चलना चाहते है ।

 

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


गायक किशोर कुमार के बारे में भला कौन नहीं जानता है। आज यहां पर आपने पूछा है कि गायक किशोर कुमार कितने भाई थे तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गायक किशोर कुमार जी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।इसके अलावा गायक किशोर कुमार के माता-पिता ने इनका नाम आभास कुमार रखा था।और जब किशोर कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो इनका नाम किशोर रखा गया।गायक किशोर कुमार की आवाज ईश्वर से मिला एक तोहफा था बताया जाता है कि किशोर कुमार फिल्मों में आने से पहले कभी भी म्यूजिक की ट्रेनिंग नहीं ली थी। गायक किशोर कुमार का असली नाम आभास गांगुली था। गायक किशोर कुमार दो भाई और एक बहन थे। इनके सबसे बड़े भाई का नाम अशोक कुमार, और एक का नाम अनूप कुमार था, गायक किशोर कुमार की बहन का नाम सती देवी था और गायक किशोर कुमार की सबसे छोटे भाई थे।गायक किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार मीडिया में बताते हैं की बचपन में किशोर कुमार की आवाज फटे  बांस की तरह थी।लेकिन जब किशोर कुमार ने गाना शुरू किया तो लोगों को अपना दीवाना बना दिया।गायक किशोर कुमार जी बिना प्रैक्टिस के गाना गाकर लोगों को दंग कर देते थे। एक रिपोर्ट के द्वारा बताया गया है कि गायक किशोर कुमार जी ने सिंगिंग की सफर में लगभग 1500 से भी अधिक सदाबहार गाना गाए हैं।

 बताया जाता है कि गायक किशोर कुमार जी ने चार शादियां की थी।गायक किशोर कुमार जी की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहा करती थी।इस प्रकार गायक किशोर जी को उनकी फिल्मों में जितना याद किया जाता था उतना ही उनकी निजी जिंदगी में भी याद किया जाता है। गायक किशोर कुमार जी लड़का और लड़की दोनों की आवाज में गाना गाते थे।

Letsdiskuss


7
0

Picture of the author