1 दिन में कितने काजू खा सकते हैं की पथरी ना हो ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Himani Saini

| Posted on | Health-beauty


1 दिन में कितने काजू खा सकते हैं की पथरी ना हो ?


12
0




Blogger | Posted on


काजू  सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमे प्रोटीन, जिंक, फाइबर, मैगनीज, कैल्शियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। 

 

काजू सूखे , हलवे, सब्जियों और सब्जियों की ग्रेवि मे उपयोग किये जाते है।

काजू को भिगो कर सेवन करना अच्छा माना जाता है। यह दिल की बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। 

 

प्रतिदिन हमे 5 - 6 काजू का ही सेवन करना चाहिए क्योकि इसमे कैल्शियम की मात्रा होती हैं जो पथरी बनने मे अहम भूमिका निभाता है। 

 

  • पथरी के मरीजो को भी काजू का सेवन कम करने की सलाह दी जाती हैं। 
  • सीमित मात्रा मे काजू का सेवन करने से आँखो की रोशनी बढ़ती है। क्योकि इसमे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो रेटिना की सुरक्षा कर उसे शक्ति प्रदान करते हैं। 
  • फाइबर की मात्रा अधिक होने से यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 
  • किसी भी सुखे मेवो का सेवन अधिक करना शरीर के अच्छा नही होता है। एक सीमित मात्रा में ही इनका सेवन किया जाना चाहिए। 
  • काजू, बादाम, मूंगफली, चुकन्दर, शतावरी, चॉकलेट, सोया उत्पाद जैसे नट्स ऑक्सलेट के भंडार होते है इसलिए पथरी के मरीजो को इनका सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • पथरी अधिकतर 85 % कैल्शियम की होती हैं । जो हमारे दैनिक जीवन के खान पान पर निर्भर करता है। 
  • यदि पथरी जैसी बीमारी से बचना चाहते है तो हेल्थी खाना खाने की आदत डाले। और सीमित मात्रा में फलो, सब्जियों और सूखे मेवो का सेवन करे। 
  • पानी सबसे अहम भूमिका निभाता है तो पानी की मात्रा बढ़ाये। अधिक से अधिक पानी पिये। पानी से यूरिन डायलूट होता है। मूत्र के मार्ग से पथरी टुकड़ो मे बाहर निकल जाती हैं। 
  • अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखे। शरीर मे पानी की मात्रा बराबर होने से शरीर मे किस्टलीय जमाव नही होता है। जिससे पथरी का खतरा बहुत कम हो जाता हैं । 

Letsdiskuss


5
0

| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि 1 दिन में कितने काजू खाने चाहिए जिससे पथरी ना हो और हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी ना हो। काजू खाने से शरीर को फायदे तो मिलते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

 

 काजू, एक ऐसा सूखा मेवा जो हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा होता है। बच्चे हों या बड़े, काजू का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काजू अनेक स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। अधिकतर लोग काजू को मिठाई डालकर खाते हैं तो कुछ लोग इसे रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं।काजू पोषक तत्वों का भंडार होता है। काजू के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर,मिनरल,आयरन,मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम,कैल्शियम,और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।काजू खाने से शरीर को ताकत मिलती है और सेहत दुरुस्त रहती है। हालांकि काजू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं।

 

1 दिन में कितने काजू खाएं - डाइटिशियन के अनुसार काजू खाने के सही मात्रा आपकी उम्र और सेहत पर भी निर्भर करती है। 1 दिन में 4 से 5 काजू का सेवन किया जा सकता है। अगर आप इससे ज्यादा काजू का सेवन करते हैं तो आपके फायदे के वजह नुकसान हो सकता है। इसके अलावा काजू को कभी भी शराब या गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए इससे आपको पेट और बीपी से जुड़े समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह अगर आपको पथरी की समस्या से भी बचना है तो एक दिन में चार से पांच काजू का ही सेवन करें।

 

काजू खाने के फायदे-

 

  • काजू खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है
  • काजू के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि काजू में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।काजू के सेवन से पेट में कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
  • काजू खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
  • बच्चों के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल होता है यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
  • काजू खाने से शरीर में खून की कमी की शिकायत दूर होती है इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एनीमिया के शिकायत होने पर काजू का खाना फायदेमंद होता है।

 

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


आप जानना चाहते हैं कि हम एक दिन में कितने काजू खा सकते हैं ताकि पथरी ना हो तो चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं:-

काजू खाना भला किसे पसंद नहीं है। क्योंकि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग इसे खाए बिना रह भी नहीं पाते हैं।और काजू खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि काजू में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो मैं आपको बता दूं कि एक स्टडी में पाया गया है कि आप रोजाना 5 से 6 काजू का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि काजू में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर में पथरी बनने की अहम भूमिका निभाती है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि काजू के सेवन से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं:-

 काजू का सेवन करना बालों के लिए होता है फायदेमंद:-

मैं आपको बता दूं कि काजू में पाए जाने वाला कॉपर बालों के लिए भी अच्छा होता है। जिससे यह चमकदार और मजबूत बने रहते हैं इसके अलावा कई एंजाइमों के लिए कॉपर भी एक जरूरी हिस्सा है। जो बालों को रंग देने में मदद करता है।

 

त्वचा के लिए भी फायदेमंद है काजू:-

एक स्टडी में पाया गया है कि काजू का तेल त्वचा के लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि काजू से निकल गया तेल त्वचा के लिए फायदेमंद है मैं आपको बता दूं कि काजू के तेल में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस की अधिकतम मात्रा पाई जाती है। इससे त्वचा की झुरियां से राहत पाने में भी मदद मिलती है।

 

पाचन के लिए भी फायदेमंद है काजू:-

बताया जाता है कि काजू पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा काजू के सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियां  को भी दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आप पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो रोजाना काजू का सेवन करना शुरू कर दें।

 

 

Letsdiskuss


4
0

Picture of the author