Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

दलबीर सिंह

Mechanical engineer | Posted on | Health-beauty


लड़के खूबसूरत और मुलायम त्वचा कैसे पा सकते हैं ?


7
0




Creative director | Posted on


लड़कों की त्वचा बहुत ही सख्त होती है | इसको मुलायम करने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते है |

1- ओटमील फेस पैक :-
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो आप ओटमील का फेस पैक अपने चेहरे पर लगा सकते हैं | इससे आपके चहरे का रुखपन दूर होगा और इससे पिम्पल भी ठीक होंगे |
- ओटमील का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप कटोरी में ओटमील पाउडर, गुनगुना पानी,शहद,अंडा का सफ़ेद भाग,दही मिलाएं |
- इसके बाद अपने चेहरे पर इसको लगाएं और आधे घंटे तक लगे रहने दें | हल्के गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो ले |
- ऐसा आप हफ्ते में 3 दिन करें | आपको फर्क समझ आएगा |
Letsdiskuss
2- स्ट्रॉबेरी फेस पैक :-
स्ट्रॉबेरी फेस पैक से आपके चेहरे पर निखार के साथ-साथ आपके चेहरे की झुर्रियां भी खत्म होती है | अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो स्ट्रॉबेरी फेस पैक आपके चेहरे से आयल को भी दूर करता है |
- सबसे पहले मैश की हुई स्ट्रॉबेरीज़,ऑलिव ऑयल,शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएँ |
- इसके बाद अपने चेहरे को साबुन से धोएं और इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 25 मिनिट तक लगाएं |
- इसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें | ऐसा हफ्ते में 4 दिन करें आपको फर्क समझ आएगा |


3
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  • चलिए जानते हैं कि लड़के अपने फेस को मुलायम और चमकदार कैसे बना सकते हैं। चेहरे को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा का फेस पैक बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि यह एक प्राकृतिक फेस वॉश होता है। जिसको आप घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
  • चेहरे को चमकदार बनाने के लिए ​​मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक लगाएं.
  • फेस की डेट सेल्स को बाहर निकालने के लिए नींबू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • चेहरे पर बेसन और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर लगाने से चेहरा चमकदार और गोरा दिखाई देता है ​।Letsdiskuss


2
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


वर्तमान समय में केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी सुन्दर दिखना चाहते हैं | लड़कों की त्वचा सख्त होती है | जिसके कारण उन पर कोई भी क्रीम और पैक जल्दी असर नहीं करते | आइये आपको बताते हैं, कि लड़के क्या प्रयोग में ला सकते हैं, जिससे लड़कों की त्वचा सुन्दर और मुलायम हो |

- पपीते का फेस पैक :-
पपीते का फेस पैक लड़कों की सख्त त्वचा के लिए लाभदायक है | पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें उसके बाद उसमें नीम्बू रस और शहद मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं | 20 मिनिट रखने के बाद ठन्डे पानी से धो लें |

Letsdiskuss
- केले का फेस पैक :-
केले का फेस पैक लगाने से भी लड़को की सख्त स्किन को फायदा मिलता है | बहुत ज्यादा पके हुए केले को लें उसमें दही डालें , उसके बाद उसको अपने चेहरे पर लगाएं | 15 मिनिट के बाद गुनगुने पानी से धो लें | आप केले को सीधा मैश कर के भी लगा सकते हैं |

beauty-letsdiskuss
- अंडे का मास्क :-
अगर आप अंडा खाते हो तो आप अपने चेहरे पर अंडे के मास्क का प्रयोग कर सकते है | अंडा फोड़ कर उसको अपने फेस पर लगा लें | जब ये सुख जायें तो आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें |

beauty-letsdiskuss


मुलायम और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए क्या उपाय है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -


2
0

| Posted on


जिस प्रकार लड़कियों की चाहत होती है कि उनकी त्वचा खूबसूरत हो उसी प्रकार लड़कों की भी चाहत होती है कि वह भी खूबसूरत और जवा दिखाई दे। तो चलिए आज हम आपकी ख्वाहिश को पूरा करते हैं इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लाए हैं।

यदि लड़की अपने सख्त चेहरे को मुलायम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए वह केले का फेस पैक बनाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इसके लिए आपको पके हुए केला लेना है और उसने दही का पेस्ट मिलाना है फिर दोनों को मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम और खूबसूरत दिखाई देने लगता है।Letsdiskuss


2
0

Occupation | Posted on


आज के समय मे लडके भी चाहते है कि उनका चेहरा लड़कियों की तरह मुलायम और चमकदार रहे तो सबसे पहले बेसन 1-2चम्मच ले, मिल्क पाउडर1-2चम्मच और गुलबाजल 1चम्मच,1चम्मच हल्दी पाउडर सभी चीजों अच्छे से मिक्स करके फेस पैक बना ले और अब लडके अपना चेहरा पानी धो कर पोछ ले, अब इस फेस पैक क़ो चेहरे मे 10-30मिनट लगाकर रखे, उसके बाद पानी से चेहरा धो दे, आपका चेहरा मुलायाम, खूबसूरत हो जाएगा।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


दोस्तों आज के समय में लकड़ा हो या लड़की हर कोई खूबसूरत और मुलायम त्वचा पाना चाहते है। लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि लड़के खूबसूरत और मुलायम त्वचा कैसे पा सकते है खूबसूरत और मुलायम के लिए एक चम्मच दही, आधी चम्मच हल्दी और एक चम्मच नींबू के रस को एक कटोरी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है और इस पेस्ट को त्वचा में लगाना है इस पेस्ट को लगाने से लड़कों की त्वचा मुलायम और खूबसूरत होगी।

Letsdiskuss


1
0