रमजान के महीने में खुद को कैसे स्वस्थ रखे ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sumil Yadav

| Posted on | Health-beauty


रमजान के महीने में खुद को कैसे स्वस्थ रखे ?


6
0




Working with holistic nutrition.. | Posted on


रमजान का पवित्र महीना खास अहमियत रखता है.आस्था रखने वाले लोग इस महीने में अपने आपको सूर्य के निकलने से पहले से लेकर शाम तक रोज़ा (उपवास) रखते हैं. इस दौरान जमकर इबादत भी करते हैं. नमाज़, ज़िक्र और कुरान पाठ का खास इस्तेमाल किया जाता है. रमजान एक महीना है जिसमें पैगंबर मुहम्मद पर पवित्र कुरआन नाजिल (मिला) हुआ. रमजान में उपवास का टूटना पारंपरिक तौर पर ही होता है. खाने खाते समय आप ऐसा भोजन खाएं जिसे पचाने में समय लगे और वह धीरे-धीरे दिनभर आपको एनर्जी देता रहे. सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.रमजान के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है. आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. सुबह का खाने के लिए आप अगर पूरी नींद नहीं ले पातें हैं तो दिन में जरूर सो जाएं. पानी की कमी से खुद के शरीर को बचाए रखने के लिए आपको भाग-दौड़ वाले कामों से खुद को दूर रखना होगा. रमजान के दिनों में गर्मी काफी ज्यादा होती है. ऐसे में आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. साथ ही खाने में आप दूध और फलों के जूस और सब्जियों को शामिल करें. कॉफी चाय या फिर कोल्ड ड्रिंक्स अवॉइड करनी चाहिए. रमजान में फास्ट का बहाना बनाकर आपको एक्सरसाइज से नहीं बचना चाहिए. आपको योग या ऐसी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए जो शरीर को तनाव से दूर रखें.


4
0

Occupation | Posted on


मुस्लिम धर्म के लोगो के लिए रमजान के महीना बहुत ही खास होता है वह रमजान के महीने मे व्रत रखते है, रमजान के महीने मे रोजा यानि व्रत रखने पर खुद के स्वस्थ का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है रमजान के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. सुहुर (सुबह का खाना) के लिए आप पूरी नींद नहीं ले पातें हैं तो दिन में 1-2 घंटे जरूर सो ले रमजान मे निर्जल उपवास रखना पड़ता है तो ऐसे पानी की कमी से खुद के शरीर को बचाए रखने के लिए आपको भाग-दौड़ वाले कामों को ना करे।Letsdiskuss


3
0

| Posted on


दोस्तों रमजान मुसलमानों का त्योहार होता है। रमजान पूरे 1 महीने रहता है। आज हम आपको एक पोस्ट में बताएंगे कि रमजान के महीने में खुद को कैसे स्वस्थ रखें। रमजान में उपवास पूरे परिवार के साथ तोड़ना होता है। रमजान में ऐसा भोजन करना चाहिए जो पचने में समय लगे जिससे दिन भर शरीर को एनर्जी मिलती रहें। भोजन में आपको मसूर की दाल, साबुत अनाज, सब्जियां और अंजीर के फल खाना चाहिए। रमजान के महीने में ज्यादा आराम करने की आवश्यकता होती है। इसीलिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे आप अपने आपको रमजान के महीने में स्वच्छ रख सकते हैं।

Letsdiskuss


2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है। रमजान के महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और पांच टाइम का नवाज पढ़ते हैं। इसके चलते उन्हें अधिक भागदौड़ वाला कार्य नहीं करना चाहिए। क्योंकि, वह रोजा निर्जला रखते हैं और केवल एक बार ही भोजन करते हैं। ऐसे में उन्हें लिक्विड चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए जैसे - नारियल पानी, दही, सलाद, फल आदि।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रमजान का महीना आने वाला है यानी कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है रमजान पूरा 1 महीने तक चलता है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप रमजान के महीने में अपने आप को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। इस महीने में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए आप फल, जूस, सूप, सलाद जैसी चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें क्योंकि इनके सेवन से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। इसके अलावा आप रमजान के महीने में कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें।Letsdiskuss


1
0

Picture of the author