Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Aditya Singla

Marketing Manager (Nestle) | Posted on | Astrology


राशि के अनुसार किन अक्षरों से व्यवसाय का नाम शुरू करने से फायदा मिलेगा ?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


जो लोग ज्योतिष को मानते हैं वह कर काम करने के लिए ज्योतिष के नियमों पर भरोसा करते हैं | जब भी कोई अपना नया व्यापार शुरू करता है उसके लिए वह पंडित जी से सही तारीख और समय की जानकारी लेता है, जिसको शुभ मुहूर्त कहते हैं |
आज आपको बताते हैं कौन सी राशि वाले किस शब्द से अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं |

मेष राशि :-
सबसे पहले आती है मेष राशि | इन राशि वालों को अ,म,ध,ह अक्षर से अपनी कंपनी का नाम देकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिए | यह बहुत शुभ होगा |

वृष राशि :-
वृष राशि के लोगों को अपना व्यापार का नाम प,ज,व अक्षर से शुरू करना चाहिए | यह शब्द शुरू में होना चाहिए |

मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वालों को अपने व्यापार या अपनी कंपनी का नाम को क,र,स अक्षर से शुरू करना चाहिए | यह बहुत ही शुभ होगा |

कर्क राशि :-
इस राशि वालों को अपना व्यवसाय का नाम ह,न,ज,द इन सभी अक्षर से शुरू होने वाला रखना चाहिए। कर्क राशि के लिए यह सभी शब्द शुभ है |

सिंह राशि :-
सिंह राशि वाले वैसे तो ये जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं, इसके लिए सिंह राशि को यह जरुरी है कि वह सही व्यापार और सही नाम से अपना काम शुरू करें | इस राशि वालों को अपने व्यापार का नाम म,ध,अ अक्षर पर रखना चाहिए।

कन्या राशि :-
कन्या राशि वाले लोगों का काम धुप छाँव की तरह होता है | कन्या राशि के लोगों को प,ज,द,व अक्षर से अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिए |

तुला राशि :-
तुला राशि के लोगों को अपना व्यवसाय र,स,क अक्षर से शुरू करना शुभ होता है |

वृश्चिक राशि :-
इस राशि वालों को अपनी कंपनी का नाम द,ह,न अक्षर पर रखना चाहिए | इससे उन्हें काफी लाभ होगा |

धनु राशि :-
इस राशि वालों को व्यवसाय अ,म,क अक्षर से शुरू करना चाहिए |

मकर राशि :-
मकर राशि वालों को अपनी कंपनी का नाम प,व,र अक्षर से शुरू करना चाहिए | इससे उन्हें बहुत सफलता मिलेगी |

कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के लोग अगर अपना व्यवसाय र,म,क अक्षर से शुरू करते हैं तो यह उनके लिए यह बहुत शुभ होगा |

मीन राशि :-
मीन राशि वालों को अपनी कंपनी ह,न,प अक्षर से शुरू करना चाहिए |

Letsdiskuss (Courtesy : theastrologypodcast.com )


1
0