Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Vansh Chopra

System Engineer IBM | Posted on | news-current-topics


गूगल के कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में बताइये ?


10
0




| Posted on


गूगल के कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में आज हम आपको बताते हैं-

  • गूगल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाते हैं, इसकी स्थापना 1998 में की गई।
  • गूगल से पहले Yahoo सर्च इंजन का उपयोग होता था।दुनिया मैं सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन गूगल है।
  • यदि आप गूगल के सभी लोगों को देखना चाहते हैं,I"m feeling lucky " पर क्लिक करें।
  • गूगल प्रति सेकंड लगभग 1,30,900 रुपए कमाते हैं।
  • Google असल में तो googol के गलत स्पेलिंग है।
  • जो मूल रूप से 100 शून्य के साथ एक को कहते हैं।
  • संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मूल रूप से Google को Backrub का नाम दिया था | 2010 से अब तक गूगल हर हफ्ते एक कंपनी के औसत से अपने ग्रुप में शामिल करता है | गूगल ऑनलाइन खोज के आधार पर नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए foo.bar नामक एक वेब टूल का उपयोग करता है।

Letsdiskuss


6
0

Engineer,IBM | Posted on


सर्च इंजन जायंट गूगल आज हमारी ऑनलाइन और ऑफलाइन जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन गया है | चाहे कोई भी जानकारी हो, हम सीधे उसे गूगल पर सर्च करके उसे प्राप्त करते हैं | ऐसा लगता है की गूगल सर्वज्ञ है | गूगल देवता है जो सब जानता है | आएये जाने गूगल के बारे में कुछ रोचक तथ्य -
'Google' नाम गणितीय शब्द 'गूगोल' से लिया गया है जो मूल रूप से 100 शून्य के साथ 1 को कहते हैं | संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मूल रूप से Google को Backrub का नाम दिया था | 2010 से अब तक गूगल हर हफ्ते एक कंपनी के औसत से अपने ग्रुप में शामिल करता है | गूगल ऑनलाइन खोज के आधार पर नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए foo.bar नामक एक वेब टूल का उपयोग करता है |
गूगल का पहला डूडल एक जलते हुए मैन स्टिक आकृति थी जो 30 अगस्त 1998 को आई थी | लैरी और सर्गेई के निजी विमान नासा के रनवे पर रहते हैं जहां किसी भी अन्य विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं है | गूगल अपने नाम के सामान्य गलत वेर्जन जैसे www.gooogle.com, www.gogle.com, और www.googlr.com का भी मालिक है |

Letsdiskuss


6
0

| Posted on


दोस्तों आज के वर्तमान समय में गूगल लोगो के जीवन का हिस्सा बन गया है क्योंकि आज के समय में बड़े हो या आज छोटे हर कोई गूगल का उपयोग कर रहे हैं आज इस पोस्ट में हम आपको गूगल के कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में बताएंगे-

1. गूगल एक सर्च इंजन है जिसकी स्थापना 4 सितंबर 1998 को की गई थी। गूगल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है।

2. गूगल का पुराना नाम बैकरब था। लेकिन कंपनी के द्वारा बैकरब नाम बदलकर गूगल कर दिया था।

3. गूगल की प्रोसेसिंग इतनी तेज है कि वह वह हर सेकंड में 40 से 50 पेजो की प्रोसेसिंग कर सकता है।

4. गूगल के पास वेबसाइट का एक इंडेक्स है यदि हमें इन वेबसाइटों को पेज में प्रिंट करवाये तो यह मानो की 130 मील ऊंचे ढेर को देखना पड़ेगा। गूगल इतना तेज होता है कि यह इतने वेबसाइट होने के बाद भी पल भर में कुछ भी सर्च कर सकता है।

Letsdiskuss


5
0

| Posted on


आप गूगल के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

  • गूगल प्रति सेकंड लगभग 1,30,900 रुपए कमाते हैं।
  • गूगल अपने नाम के सामान्य गलत वेर्जन जैसे www.gooogle.com, www.gogle.com, और www.googlr.com का भी मालिक है |
  • हम आपको बता दें कि दुनिया भर में गूगल में सर्च लोग प्रतिदिन में 8.5बिलियन खोज करते हैं।
  • हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का पहला नाम Backrub था।लेकिन बाद में कंपनी का नाम बदलना चाहती थी और फिर उन्होंने गूगल नाम रख दिया।
  • Google खोज तकनीक को पेज रैंक कहते है।
  • गूगल होम पेज कुल मिलाकर 80 भाषाओं में उपलब्ध है। यानी कि आपको जिस भी भाषा में खोज करनी हो आप गूगल में जाकर खोज कर सकते हैं।
  • आज गूगल हमारे लिए इतना अधिक उपयोगी हो गया है कि हम किसी भी चीज की खोज गूगल के द्वारा कर सकते हैं तथा अपनी पढ़ाई भी इसके द्वारा पूरी कर सकते हैं।

Letsdiskuss


4
0