Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Setu Kushwaha

Occupation | Posted on | Health-beauty


अजमोद (सेलरी) का जूस पीने से क्या फायदे होते है?


32
0




| Posted on


अजमोद का जूस लो शुगर और फाइबर में रिच होने की वजह से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता हैI हालांकि सेलरी एक हेल्दी और पौष्टिक सब्जी के रूप में जानी जाती हैI लेकिन इसके साथ ही यह वजन घटाने, बालों को सेहतमंद रखने

Letsdiskuss

जैसे काम भी बखूबी करती हैI सेलरी जूस रोजाना पीने से शरीर को डिटॉक्स करने और हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है I

1 - पाचन क्रिया को बनाएं तंदुरुस्त I
2 - किडनी को करें डिटॉक्स I
3 - त्वचा के लिए लाभकारी I
4 - बालों के लिए लाभकारी I
5 - शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार I

और पढ़े- नोनी का जूस पीने से क्या फायदे है?


15
0

| Posted on


अजमोद का जूस पीने से हमारे स्वास्थ्य को कई सारे फायदे मिलते हैं क्योंकि अजमोद एंटीबैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में हमारी मदद करता है और यूरिक एसिड को कम करता है। जिसके कारण यूरिन इन्फेक्शन खत्म हो जाता है।

जो व्यक्ति पाचन क्रिया की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें रोजाना ही अजमोद की पत्तियों का जूस पीना चाहिए क्योंकि अजमोद पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्जे जैसी समस्या को भी दूर करता है.।Letsdiskuss

और पढ़े- शलजम का जूस पीने से क्या फायदे होते है?


15
0

| Posted on


अजमोद का जूस पीने से सेहत को कई सारे फायदे होते हैं-

अगर कोई मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो वह दैनिक आहार में सेलेरी को शामिल कर सकता है। सेलेरी एक कारगर वेट कंट्रोलर की तरह काम कर सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है, साथ ही इसमें पानी और फाइबर की मात्रा पाई जाती है। यह भूख को शांत कर और पेट को लंबे समय तक भर रख वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। अजमोद के जूस में पानी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही अच्छा पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद इसलिए है इसलिए हमें रोजाना अजमोद के जूस का सेवन करना चाहिए। जो व्यक्ति पाचन क्रिया की समस्या से परेशान रहता है तो उन्हें रोजाना अजमोद की पत्तियों का जूस पीना चाहिए, यह पाचन क्रिया की समस्या को मदद करने में लाभदायक होता है।Letsdiskuss


15
0

| Posted on


अजमोद का जूस पीने से कई सारे फायदे होते हैं जैसे :- अजमोद का जूस पीने से पाचन की समस्या दूर होती है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। और इसमें पानी भी पाया जाता है जिससे पाचन के साथ-साथ कब्ज की समस्या भी खत्म होती है।

:- अजमोद का जूस रोजाना पीने से बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है इसलिए रोजाना अजमोद का जूस पीना चाहिए क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।

:- अजमोद के जूस में पानी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक है इसलिए हमें रोजाना अजमोद के जूस का सेवन करना चाहिए।Letsdiskuss


15
0

| Posted on


अजमोद के जूस पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं.। अजमोद को सेलेरी,भी कहा जाता है.। इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस,पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन B6कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।इसीलिए अजमोद के जूस पीने के कई सारे फायदे हैं।

पाचन क्रिया को बनाए तंदुरुस्त :- जिन लोगों को पाचन क्रिया की समस्या होती है उन लोगों को अजमोद का जूस पीना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है.और इसमें पानी भी पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

किडनी को करे डिटॉक्स :- जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उन लोगों को रोजाना अजमोद का जूस पीना चाहिए.। अजमोद के सेवन से किडनी को डिटॉक्स किया जा सकता है।अजमोद का जूस पीने से स्टोन बनने की समस्या को भी काम किया जा सकता है.।Letsdiskuss


15
0

| Posted on


अजमोद के जूस पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम व आयरन तत्व शामिल हैं। वहीं, इसमें विटामिन-ए, सी, ई, बी-6, बी-9 और विटामिन-के के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।इसके साथ ही सेलेरी में कईऔषधीय गुण भी मौजूद होते हैं।

1.ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल:-एक वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि सेलेरी के बीज में एंटी हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है।सेलेरी के फायदे में ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभकारी साबित हो सकते हैं।

2.कोलेस्ट्राॅल को करता है कम:-इसमें 3-एन-ब्यूटिफ्थाथाइड नामक एक रासायनिक यौगिक होता है, जो रक्त प्रवाह में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम कर सकता है।कि सेलेरी का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

3.वजन घटाने में मददगार:-अगर कोई मोटापे की समस्या से परेशान हैं।साथ ही इसमें पानी और फाइबर की मात्रा पाई जाती है। यह भूख को शांत कर और पेट को लंबे समय तक भर रख वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

4.पाचन और कब्ज में सहायक:-यह कब्ज की समस्या को ठीक करने के साथ पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। इस काम काम में सेलेरी में मौजूद फाइबर अहम भूमिका निभा सकता है।फाइबर और पानी पाचन क्रिया के लिए अच्छे होते हैं और इसमें सुधार कर सकते हैं। इस आधार पर इसे पाचन और कब्ज की समस्या में सहायक माना जा सकता है।Letsdiskuss


13
0


अजमोद का रस पीने ने इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों के कारण लोकप्रियता हासिल की है, जिसमें शामिल हैं:

1.हाइड्रेशन:

अजवाइन में प्राकृतिक रूप से पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे अजवाइन का रस एक ताज़ा और हाइड्रेटिंग पेय बन जाता है। हाइड्रेटेड रहना समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

2. पोषक तत्वों से भरपूर:

अजमोद आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट शामिल हैं। ये पोषक तत्व विभिन्न शारीरिक कार्यों का समर्थन करते हैं, जैसे हड्डियों का स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली कार्य।

3.पाचन स्वास्थ्य:

अजमोद में आहारीय फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता कर सकता है और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें हल्का मूत्रवर्धक प्रभाव भी हो सकता है, जो जल प्रतिधारण को कम करने में मदद कर सकता है।

4. सूजन रोधी:

कुछ लोगों का मानना है कि अजमोद के रस में सूजन रोधी गुण होते हैं और यह गठिया जैसी सूजन संबंधी स्थितियों को कम करने में मदद कर सकता है।

5.एंटीऑक्सिडेंट:

अजमोद में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स सहित एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

6.वजन प्रबंधन:

अजमोद में कैलोरी कम होती है और यह वजन प्रबंधन योजना के लिए एक स्वस्थ अतिरिक्त हो सकता है। इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो तृप्ति की भावना को बढ़ावा देता है।

7.त्वचा का स्वास्थ्य:

अजमोद में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा में योगदान कर सकते हैं, संभावित रूप से मुँहासे, दाग-धब्बे और त्वचा की उम्र बढ़ने को कम कर सकते हैं।

8.हृदय स्वास्थ्य:

अजमोद में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद कर सकता है।

9.विषहरण:

कुछ समर्थकों का दावा है कि अजमोड का रस एक विषहरणकारक के रूप में कार्य कर सकता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। हालाँकि, इसके वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।

10.क्षारीकरण:

अजमोद को अक्सर एक क्षारीय भोजन माना जाता है, जिसके बारे में कुछ लोगों का मानना है कि यह शरीर में पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालाँकि, इस क्षेत्र में और अधिक शोध की आवश्यकता है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अजमोद का रस संभावित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, लेकिन यह कोई चमत्कारिक इलाज नहीं है, और इसका प्रभाव व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एकमात्र उपाय के रूप में इस पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित और विविध आहार में अजमोद के रस को शामिल करना सबसे अच्छा है। यदि आपको विशिष्ट स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ हैं, तो व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लें।

Letsdiskuss


13
0

| Posted on


बहुत से कम लोग ही अजमोद यानी की सेलरी के बारे में जानते हैं। अजमोद का जूस पीना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि अजमोद के जूस पीने से में कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

अजमोद का जूस पीने के एक नहीं अनेक फायदे हैं:-

जिन लोगों को पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होती है उन्हें अजमोद का जूस पीना चाहिए क्योंकि अजमोद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को ठीक करने में हमारी मदद करता है।

अजमोद के जूस में पानी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दोनों ही पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से फ्री रेडिकल को खत्म किया जा सकता है। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से भी रोका जा सकता है। ध्यान दें कि सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी ये जूस आपके बेहद काम आ सकता है।

इसलिए अजमोद का जूस रोजाना पीना चाहिए।

Letsdiskuss


13
0