शनिवार के दिन तेल गिरना कैसा होता है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

komal Solanki

Blogger | Posted on | astrology


शनिवार के दिन तेल गिरना कैसा होता है?


4
0





चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन तेल गिरना कैसा होता है:-

दोस्तों अक्सर कई बार ऐसा होता है कि घर के किसी भी व्यक्ति से गलती से तेल या घी गिर जाता है। तो लोग इसे अशुभ मानते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यदि शनिवार के दिन गलती से तेल गिर जाए तो कैसा होता है।

 सबसे पहले मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि तेल को शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है। और नवग्रह में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। और यह भी बताया गया है कि अगर तेल गलती से गिर जाए तो कार्यों में बढ़ाएं आने लगते हैं और धन की हानि होने लगती है। कई बार देखा जाता है कि खाना बनाते वक्त गलती से जमीन पर तेल गिर जाता है और यदि ऐसा शनिवार के दिन होता है तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसे सही नहीं माना जाता है यदि शनिवार के दिन तेल गिर जाता है तो इसका मतलब यह है कि शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि यह जीवन में बाधा या किसी कार्य में बाधा आने का संकेत हो सकता है।

 और यदि अचानक तेल गिर जाता है तो यह घर में दरिद्रता आने का संकेत देता है।

 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि शनिवार के दिन तेल गिर जाता है तो यह आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है और यह भी माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ से तेल गिरता है उन्हें अच्छा नहीं माना जाता। दोस्तों इस प्रकार शनिवार के दिन यदि तेल गिरता है तो इसे शुभ और अशुभ दोनों नजरिए से देखा जाता है इसलिए आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि शनिवार के दिन आपके हाथों से तेल ना गिरे।

Letsdiskuss


1
0

Picture of the author