गर्मियों में लीची खाने के क्या फायदे है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Sumil Yadav

| Posted on | Health-beauty


गर्मियों में लीची खाने के क्या फायदे है?


2
0




| Posted on


दोस्तों आप ने गर्मी में लीची तो बहुत खाई होगी पर क्या आप गर्मियों में लीची खाने के फायदे जानते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं लीची में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें 66 कैलोरी प्रति 100 ग्राम में मौजूद होता है। लीची में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को काम और खून की चाल को नियंत्रित करती है। इसे खाने से हार्ट अटैक की संभावना भी कम होती है।

Letsdiskuss


1
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


लीची खाने के अनेकों फायदे होते हैं। प्रतिदिन गर्मियों के दिनों में लीची का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। लीची का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लीची का सेवन करने से रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है। गर्मियों के दिनों में लीची का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी को भी कम किया जा सकता है। लीची पेट और त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। Letsdiskuss


1
0

fitness trainer at Gold Gym | Posted on


वैसे तो इस बात में कोई शक नहीं है लीची में पाएं जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है, यही वजह है की डॉक्टर भी आपको मौसमी फल खाने के लिए कहते है | हलाकि बिहार में एक्यूट इनसेफलाइटिस सिंड्रोम (एइस) या चमकी बुखार की वजह से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़कर 160 के पार पहुंच गया है। बच्चों की मौत के लिए लीची को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है लेकिन अभी तक इस बात की कोई ऑफिसियल पुष्टी नहीं की गई।


Letsdiskuss

courtesy -Exporters India

वहीं दूसरी तरफ कुछ विशेषज्ञों का मानना है लीची प्रैग्नेंसी में हानिकारक होती है। इसके अलावा इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद ही होता है।

- कैंसर से बचाव -
लीची कैंसर के लिए फायदेमंद है, इसमें कैरोटीन और ओलीगोनोल नामक तत्व होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

- हाई ब्लड प्रेशर -
लीची में पोटेशियम और सोडियम सीमित मात्रा में पाएं जाने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

- पाचन क्रिया -
सही तरीके और समय पर किया गया लीची का सेवन पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज, पेट दर्द,गैस्टिक जैसी समस्याएं कभी नहीं होती है |



1
0

| Posted on


गर्मियों के मौसम में लीची के सेवन के अनेक फायदे हैं।

लीची में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है इसलिए डॉक्टर ब्लड प्रेशर के मरीज को लीची का सेवन करने के लिए सलाह देते हैं।

लीची के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है।

लीची के सेवन से हमारी त्वचा खूबसूरत बनी रहती है क्योंकि लीची में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लीची के सेवन से पेट की जलन तथा सीने की जलन को कम किया जा सकता है तथा इसके सेवन से पाचन तंत्र भी तंदुरुस्त रहता है।Letsdiskuss


1
0