क्या हैं दरवाजा बंद अभियान और अमिताभ बच्चन क्यों शुरू करना चाहते हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rohit Valiyan

Cashier ( Kotak Mahindra Bank ) | Posted on | News-Current-Topics


क्या हैं दरवाजा बंद अभियान और अमिताभ बच्चन क्यों शुरू करना चाहते हैं?


8
1




Blogger | Posted on


पहले के जमाने में लोग खुले में शौच करते थे। जिससे उन्हे कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था। क्योकि पहले शौचालयों की महत्ता को कोई नही समझता था। पीढी दर पीढी यही चलता रहा। लेकिन30 मई 2017को एक अभियान चलाया गया जिसका नामदरवाजा बंद अभियानरखा गया। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में शौचालयों के लिए सभी को जागरूक करना था और खुले में शौच को बढ़ावा देने वालो को समझाना था कि खुले में शौच कितना हानिकारक है हमारे और दुसरो के स्वास्थ के लिए।

दरवाजा बंदअभियानको विश्व बैंक ने भी समर्थित किया था। इस अभियान के जरिये उन पुरुषो को भी समझाना था जिनके पास शौचालय है लेकिन फिर भी वह उनका उपयोग नही करते है।

अभिनेता अमिताब बच्चनभी इस अभियान से जुड़े। और इसे प्रोत्साहित किया था। वह इस अभियान से जुड़ कर खुश थे। उनका कहना था कि - दरवाजा बंद तोबीमारी बंद।

इस अभियान से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी जुड़ी थी। अनुष्का शर्मा महिलाओ की और से खड़ी हुई थी। जिससे महिलाओ में भी जागरुकता आये और वह खुले मे शौच को ना कहे और इस गंभीर समस्या को समझे।

दरवाजा बंद अभियान महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी जोर पर रहा।

गाँव के लोग शौचालयों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे और उसके फायदो को समझे इसके लिए कई जागरुकता विज्ञापन किये गए। और लोगो को शौचालयों की महत्ता को समझाया।

महिलाओ और बेटियों की सुरक्षा, बिमारियो से छुटकरा, स्वच्छ वातावरण इस तरह के विज्ञापन जगह जगह छापे गए और जागरुकता को बढावा दिया गया।

नाट्कीय प्रदर्शन करकेदरवाजा बंद अभियानको प्रोत्साहित किया गया और लोगो को समझाया गया कि यह उनके और उनके स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है।

यह अभियान स्वच्छ भारत अभियान का ही एक हिस्सा था। जिसके जरिये ग्रामीणो में शौचालयों का निर्माण तेजी से हुआ और जागरूकता बढ़ी। Letsdiskuss


5
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


स्वच्छ भारत अभियान और शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 30 मई से मुंबई में 'दरवाज़ा बंद' अभियान शुरू कर रहे हैं। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान लांच किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल होंगी |

यह गांवों में शौचालयों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। इस मौके पर उन लोगों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे जिन्होंने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अभियान को वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।


5
0

Picture of the author