Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rohit Valiyan

Cashier ( Kotak Mahindra Bank ) | Posted on | Education


शिक्षा का क्या महत्व है?


6
0




Blogger | Posted on


शिक्षा बेहतरशिक्षासभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह हममें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूलीशिक्षासभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। ...शिक्षाके सभी स्तर अपना एक विशेषमहत्वऔर स्थान रखते हैं। शिक्षा का महत्व- आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यहीं कारण है कि हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है। निष्कर्ष- आज के आधुनिक तकनीकी संसार में शिक्षा काफी अहम है। आजकल के समय में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बहुत तरीके सारे तरीके अपनाये जाते हैं। वर्तमान समय में शिक्षा का पूरा तंत्र अब बदल चुका है। हम अब 12वीं कक्षा के बाद दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम (डिस्टेंस एजूकेशन) के माध्यम से भी नौकरी के साथ ही पढ़ाई भी कर सकते हैं। शिक्षा बहुत महंगी नहीं है, कोई भी कम धन होने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हम आसानी से किसी भी बड़े और प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में बहुत कम शुल्क में प्रवेश ले सकते हैं। अन्य छोटे संस्थान भी किसी विशेष क्षेत्र में कौशल को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :- सरस्वती बीज मंत्र क्या है? हम इसका जप अच्छे परिणाम और शिक्षा के लिए कैसे कर सकते हैं?


3
0

| Posted on


शिक्षा का महत्व:-

जीवन में सफलता प्राप्त करना और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों में सामना करने से सहायता करती है।ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह समाज में सभी व्यक्तियों में समानता की भावना लाती है और देश के विकास और वृद्धि को भी बढ़ावा देती है।आज के समय में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक है परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है।शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके।शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस स्थान का उपयोग करके कुछ भी अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते हैं।शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सामन्न तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है।Letsdiskuss


3
0

Occupation | Posted on


शिक्षा का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे बहुत ही अधिक महत्व होता है, शिक्षा के बिना प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अधूरा है, क्योकि जो व्यक्ति शिक्षित होता है उसकी समाज मे अलग ही पहचान होती है जो व्यक्ति शिक्षित नहीं होता है उसकी भी अपनी एक अलग ही पहचान होती है। शिक्षित व्यक्ति समाज मे सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करता है और यदि दो लोग आपस मे लड़ाई कर रहे है तो उनको समझता भी है लेकिन जो व्यक्ति अशिक्षित होते है वह दो लोग आपस मे झगड़ कर रहे है तो उनको समझाने के बजाय और बात क़ो बढ़ावा देता है जिसके कारण लड़ाई बढ़ती है।

Letsdiskuss


3
0

| Posted on


शिक्षा का महत्व:-

शिक्षा हमारे जन्म से लेकर प्रारंभ होती है और मृत्यु के बाद खत्म होती है शिक्षित होना हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति अपने देश की प्रगति को आगे बढ़ाता है जो व्यक्ति पढ़ा लिखा होता है उसे समाज में बहुत सम्मान मिलता है और जो अनपढ़ होता है उसका जीवन पशु के समान होता है गांव के लोग कम पढ़े लिखे होते हैं और हमारे भारत देश में लड़कियों को कम पढ़ाया जाता है और उनकी शादी जल्दी करवा दी जाती है लेकिन यह बिल्कुल गलत है जो व्यक्ति पढ़ा लिखा नहीं होता है उसका जीवन बहुत ही कठिनाई से बीतता है। इसलिए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है।Letsdiskuss


3
0

| Posted on


शिक्षा का महत्व:-

हमारे देश की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत ही ज्यादा महत्व है। क्योंकि आज के समय में आप कहीं भी चले जाएंगे हर जगह आपकी शिक्षा ही काम आएगी। शिक्षित व्यक्ति को हर जगह पर मान सम्मान मिलता है। यदि आप शिक्षित नहीं है तो लोग आपका सम्मान नहीं करेंगे। शिक्षित व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति में बहुत ही अंतर देखने को मिलता है। जो लोग शिक्षित नहीं होते हैं उनका समाज में मजाक उड़ाया जाता है।हर इंसान को थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा अवश्य होना चाहिए। यदि आप एक अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं तो आपको किसी भी प्रकार की नौकरी मिल सकती है पढ़े-लिखे व्यक्ति समाज में कुछ अलग ही नजर आते हैं। और वर्तमान समय की बात करें तो पढ़ाई वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी है। इसलिए हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

Letsdiskuss


3
0