Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Himani Saini

| Posted on | astrology


कर्क राशि किस किस नाम की होती हैं?


4
0




| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं की कर्क राशि किस नाम की होती है।

इससे पहले मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की कर्क राशि क्या होती है।

अगर मैं कर्क राशि के स्वामी की बात करूं तो कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। कर्क राशि ,राशि चक्र की चौथी राशि है।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं की कर्क राशि किस नाम की होती है-

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ह, ही,हू, हे, हो, ड, डी डू, डे डो, इत्यादि से शुरू होता है वह कर्क राशि में आते हैं।

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं यदि कर्क राशि के लोगों की कुंडली में शनि और बुध शुभ होते हैं तो वह व्यक्ति बुद्धिमान होता है उसके अतिरिक्त उस व्यक्ति को धन संपत्ति प्राप्त होती है।

 

चलिए हम कर्क राशि मे आने वाले कुछ नाम बताते हैं-

कर्क राशि में हाथ से शुरू होने वाले नाम निम्न है - हरि,हर्षिता, हर्षित, हरीश, हर्षवर्धन, हितेश, हर्ष, हिमांशी, हिमांशु, हिमायु, हेमलता, हेमा, हयान,हंस  इत्यादि नाम ह से नाम शुरू होते हैं जो की कर्क राशि में आते हैं।

इसके ड से शुरू होने वाले नाम - दिव्या, देविका, दिव्यांशी, देवांश, दीक्षा, इत्यादि नाम कर्क राशि में आते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं की कर्क राशि के लिए कौन से अंक शुभ माने जाते हैं-

कर्क राशि में दो अंक और सात अंक भाग्यशाली होते हैं जैसे दो अंक की श्रृंखला में 2, 11, 20,29, 47 इत्यादि संख्या शुभ मानी जाती है इसके

अतिरिक्त सात अंक की श्रृंखला में 7, 16,70,25,34, इत्यादि संख्या शुभ मानी जाती है। यदि कर्क राशि के लोग इन अंकों को  ध्यान में रखते हुए कोई कार्य करते हैं तो उन्हें कार्य सफलता मिलती है।

चलिए हम आपको बताते हैं की कर्क राशि की कमजोरी क्या होती है- जैसा कि आप सभी जानते हैं कर्क राशि के लोग बहुत भावुक स्वभाव के होते इसलिए उनका भावुक स्वाभाव उन्हें कमजोर मे बदल देता है और उन्हें गलत साबित कर देता है।

 

Letsdiskuss

 

 

 


1
0

| Posted on


आज हम आपको बताने वाले हैं की कर्क राशि किस-किस नाम की होती है:-

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है उन्हें 12 राशियों में एक राशि कर्क राशि है जो चौथे नंबर की राशि कहलाती है। कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। और मैं आपको बता दूं की कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की कर्क राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं की कर्क राशि किस किस नाम की होती है :-

उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी बताते हैं कि जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हे, डा, डू, डे, हो, है, हू से शुरू होते हैं उन लोगों की राशि कर्क राशि कहलाती है।

 

चलिए हम आपको कर्क राशि के बारे में कुछ अन्य जानकारी देते हैं:-

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की कर्क राशि के लोगों की कुंडली में शनि और बुद्ध शुभ होते हैं जो कि व्यक्ति को बुद्धिमान  होता है।

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की कर्क राशि के लोगों को सजना सवरना बहुत अच्छा लगता है।

इसके अलावा कर्क राशि के लोग मातृभक्त भी होते हैं यह लोग एकाग्रचित और धैर्यवान भी होते हैं।

कर्क राशि के लोगों की यदि कल्पना शक्ति और स्मरण शक्ति की बात की जाए तो बहुत तीव्र होती है।

कर्क राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली दिन सोमवार का दिन होता है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं की कर्क राशि के अनुसार लड़कों के क्या नाम रख सकते हैं:-

यदि आप कर्क राशि के जातकों का नाम रखना चाहते हैं तो कुछ इस तरह के रख सकते हैं जैसे की हर्षित, हर्ष,हरप्रीत, हरीश, हरे कृष्णा, हरेंद्रा, कुछ इस तरह के नाम रख सकते हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 


0
0