Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Aanya Singh

| Posted on | food-cooking


भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है ?


32
0




| Posted on


भारत देश खाने के देश के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां पर विभिन्न प्रकार के पकवान, विभिन्न प्रकार के भोजन बनाए जाते हैं, लेकिन सरकार ने बहुत ही मेहनत करने के बाद इस बात का निर्णय कर पाए हैं कि भारत देश का राष्ट्रीय व्यंजन क्या होना चाहिए तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है। दोस्तों हमारे भारत देश का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है।क्योंकि खिचड़ी को दुनिया भर में खाया जाता है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं,बंगाली धार्मिक छुट्टियों के दौरान देवी दुर्गा को खिचड़ी अर्पित करते हैं। यह लोगों के लिए भोजन के पवित्र महत्व को प्रदर्शित करता है। इसको पावन-पर्वो पर भी बहुत महत्व मिलता है।खिचड़ी एक बड़ी संख्या में भारत के लोगों द्वारा मान्यता प्राप्त भोजन है। इसे अमीर और गरीब दोनों द्वारा बड़े ही प्रेम से खाया जाता है।

Letsdiskuss


16
0

| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है। दोस्तों भारत में विभिन्न प्रकार के भजन बनाए जाते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में सभी का अलग-अलग मनपसंदीदा खाना  होता है। भारत में अगर भोजन की बात की जाए तो यहां पर सभी प्रकार के भोजन तैयार किए जाते हैं जैसे की खिचड़ी,रोटी,दाल,चावल,आलू पराठा, गोभी पराठा,विभिन्न प्रकार की सब्जी,  सेवई, खीर, से लेकर पकवान,मिठाई,समोसा, जलेबी, भजिया,और कई तरह के भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। पर इन सभी व्यंजनों में क्या आपको पता है कि भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या होता है अगर नहीं पता तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या होता है।

 

भारत का राष्ट्रीय भोजन चावल की खिचड़ी है आप चावल की खिचड़ी मे आलू, टमाटर, धनिया गोभी,इत्यादि मिला कर तैयार कर सकते हैं।  चावल की खिचड़ी में सब्जियों को मिला देने से खिचड़ी का स्वाद और बढ़ जाता है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि चावल की खिचड़ी कैसे बना सकते हैं।

 

चावल की खिचड़ी बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले आप सब्जी मे जो भी लेना चाहते जैसे कि आलू,टमाटर,गोभी, बैगन, इत्यादि को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर धोकर रख लीजिए।
  2.  इसके कढ़ाई लीजिए और कढ़ाई को गैस में चढ़कर उसमें दो से तीन चम्मच तेल या घी डालिए।
  3.  तेल या घी डालने के बाद आप साफ छने हुए चावल लीजिए।
  4.  चावल को आप कढ़ाई में डालकर घी से थोड़ा सा भून लीजिये।
  5.  इसके बाद कड़ाई से चावल को निकाल लीजिए और कढ़ाई में बारीक कटी हुई सब्जियों को डालकर तल लें।
  6.  सब्जियों को टालने के बाद कढ़ाई में  पानी डालिए पानी डालने के बाद थोड़ा सा उसमें उबाल आने दीजिए।
  7.  जब पानी में उबाल आने लगे तो आप कढ़ाई में भुने हुए चावल को डाल दीजिए।
  8.  इसके बाद आप 15 से 30 मिनट तक चावल को पकाइए।

 जब चावल पक जाए तो उसमें कटी हुई हरी धनिया डाल दीजिए और आपकी खिचड़ी बनाकर तैयार हो जाएगी।

 

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


आज हम यहां पर चर्चा करने वाले हैं कि हमारे भारत देश का राष्ट्रीय भोजन क्या है। तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि हमारे भारत देश का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है। मैं आपको बता दूं कि हमारे भारत देश में खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन इसलिए  कहां गया है क्योंकि भारत में हर वर्ग के लोग खिचड़ी खाते हैं। सभी राज्यों में इसे खूब पसंद किया जाता है। खिचड़ी बनाने में भी आसान होती है और इसमें खर्चा भी कम आता है। यही वजह है की खिचड़ी को भारत का नेशनल का दर्जा प्राप्त है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि आप खिचड़ी कैसे बना सकते हैं:-

दोस्तों चावल की खिचड़ी बनाना बहुत ही आसान होता है और यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है तो चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं।

 

खिचड़ी बनाने की आसान विधि:-

खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप बासमती चावल ले ले। और मूंग दाल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दे। अब आधे घंटे बाद कुकर में चावल दाल और ढाई कप पानी डालकर इसको उबालने के लिए रख दें। अब चावल को एक सिटी तक पकने दें। इसके बाद गैस को बंद कर देना है और कुकर का प्रेशर खत्म होने तक दाल चावल को उसी में पकने देना है। अब खिचड़ी बनाने के लिए सब्जियों को भी पकाना जरूरी है इसके लिए आपको एक कड़ाही लेना है। अब कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म करे, जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर भून ले। अब इसी मसले में आलू डालकर थोड़ा क्रंची होने तक भूने। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर एक कप पानी और लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला सारी चीज डाल दें और अच्छे से मिक्स कर ले। अब सब्जी में एक कप पानी डालें और अच्छे से उबालने के लिए रख दें। इसके बाद कड़ाही में दाल चावल डालकर मिक्स कर दें। और थोड़ी देर तक इस पकाने दे और कुछ ही देर में आपकी खिचड़ी बनाकर तैयार हो जाती है।

 

 

 

Letsdiskuss


6
0