Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Setu Kushwaha

Occupation | Posted on | news-current-topics


पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होगा?


34
0




| Posted on


पान के पत्ते का उपयोग न सिर्फ मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि पूजा पाठ में भी पान के पत्तों का विशेष महत्व होता है,ऐसी मान्यता है कि कोई भी पूजा पान के पत्तों के बिना अधूरी मानी जाती है।

यदि आपकी सास और आपके बीच हमेशा लड़ाई झगडे होते रहते है, तो ऐसे मे आप बुधवार के दिन पान के पत्ता ले, पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जला दे। इसी तरह अगले 3-5 बुधवार तक पान के ऊपर कपूर रखकर जलाने से रिश्ते मजबूत होंगे, लड़ाई -झगड़े कम हो जाएंगे।


इसके अलावा अपने परिवार वालो के बीच प्यार को बढ़ाने के लिए पान के पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जलाने से परिवार मे प्यार बना रहता है और परिवार के सभी लोग एक -दूसरे के साथ मिल -जुलकर रहना पसंद करते है। रिश्तो मे कड़वाहट नहीं रहती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- पूजा मे इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर किस चीज से बनता है?


15
0

| Posted on


दोस्तों चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है ।

कहा जाता है कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर भगवान की आरती करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में खुशहाली आती है। पान के पत्ते का उपयोग खाकर मुंह का स्वाद भी बनाने के लिए भी किया जाता है।और इसी तरह अगले 3-5 बुधवार तक पान के ऊपर कपूर रखकर जलाने से रिश्ते मजबूत होंगे, लड़ाई -झगड़े कम हो जाएंगे। यदि आपके घर में झगड़ा बना ही रहता है तो आप पान के पेट में कपूर रखकर के जरूर जलाएं इससे आपके घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी और लड़ाई भी कम होगी। पान के पत्ते के ऊपर कपूर रखकर जलाने से परिवार मे प्यार बना रहता है और परिवार के सभी लोग एक -दूसरे के साथ मिल -जुलकर रहना पसंद करते है। रिश्तो मे कड़वाहट नहीं रहती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- स्किन के लिए कपूर के क्या फायदे है?


15
0

| Posted on


हिंदू धर्म में पूजा पाठ करने के लिए बहुत सी चीजों का प्रयोग किया जाता है उन्हें में से एक चीज है पान के पत्ते ,जी हां दोस्तों यदि आप पान के पत्ते में कपूर रख कर जलाते हैं तो क्या होगा चलिए इसके पीछे का रहस्य जानते हैं।

पुराणों के अनुसार पान के पत्तों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और सर्वप्रथम समुद्र देव की पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल किया गया था। तभी से ही यह प्रथा लगातार चली आ रही है। इसलिए कहते हैं कि पान के पत्ते में कपूर रखकर पूजा करते हैं तो हमारे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पता, घर में सुख शांति बनी रहती है कभी भी घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होते इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी आप पूजा पाठ करें तो पान के पेट में कपूर रखकर अवश्य जलाएं।

Letsdiskuss


15
0

| Posted on


आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है। हिंदू धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल अमूमन हर पूजा-पाठ में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते और लौंग से जुड़े खास टोटके बताए गए हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार, पान के पत्ते के ऊपरी भाग में इंद्र और शुक्र का वास होता है, बीच में मां सरस्वती का वास होता है, निचले कोने में महालक्ष्मी का वास होता है, पान के पत्ते के अंदर भगवान विष्णु का वास होता है। पत्ते के बाहर भगवान शिव के साथ-साथ कामदेव भी निवास करते हैं। इसके अलावा पान के पत्ते के बायीं ओर मां पार्वती का स्थान और दाहिनी ओर भूमिदेवी का स्थान माना जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान, देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र को मंथन किया। मंथन के दौरान, कई अमूल्य वस्तुएं उत्पन्न हुईं, जिनमें पान के पत्ते भी शामिल थे। पान के पत्तों का पहला उपयोग समुद्र देव की पूजा में किया गया था।

Letsdiskuss


15
0

| Posted on


पान के पत्ते का इस्तेमाल खाने में तो किया ही जाता है।और खाने के साथ-साथ इसे पूजा में भी चढ़ाया जाता है । सनातन धर्म में इसका अधिक महत्व है। लोगों का मानना है कि पान के पत्ते में देवताओं का वास होता है। पान के पत्ते के साथ-साथ कपूर का भी हमारे हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। पान के पत्ते में कपूर रखकर जलाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। और यह भी माना जाता है कि जिस घर में रोज लड़ाई झगड़ा, कलह होती रहती है या कोई घर में बीमार रहता है तो वहां पर पान के पत्ते में कपूर रखकर पूजा करने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।और कपूर को जलाने से घर में जो भी कीटाणु और बीमारी फैलाने वाले वायरस होते हैं वह सभी खत्म हो जाते हैं।Letsdiskuss


13
0