विश्व में सबसे ज्यादा डॉक्टर किस देश में है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Aanya Singh

| Posted on | Education


विश्व में सबसे ज्यादा डॉक्टर किस देश में है?


24
0




| Posted on


चलिए हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हैं कि विश्व में सबसे ज्यादा डॉक्टर किस देश में है। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा डॉक्टर जर्मनी में है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जर्मनी मे 1000 लोगों पर 4.3 डॉक्टर मौजूद है। इस प्रकार हम रिसर्च के अनुसार कह सकते हैं कि

वर्तमान समय में भी विश्व में सबसे अधिक डॉक्टर जर्मनी देश में है। और फिर जर्मनी के बाद की बात की जाए तो विश्व में दूसरे नंबर पर इटली में 3.9 डॉक्टर मौजूद है। यानी कि हम कह सकते हैं कि जर्मनी के बाद इटली में सबसे अधिक डॉक्टर है। लेकिन यदि हम विकसित देशों में काम करने वाले डॉक्टर की बात करें तो हमारे भारत देश में डॉक्टरों की संख्या सबसे अधिक है बड़ी संख्या में भारतीय मेडिकल प्रोफेशनल विदेश जाते हैं।

एक आंकड़े के द्वारा पता लगाया गया है कि करीब 75000 भारतीय डॉक्टर विकसित देशों में काम कर रहे हैं जो की दुनिया में सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि हमारे भारत देश में डॉक्टरों की संख्या सबसे कम है क्योंकि दुनिया के जितने भी अच्छे डॉक्टर हैं हमारे भारत देश वाले तो वह विकसित देशों में चले गए हैं। यही वजह है कि हमारा भारत देश सभी चीजों में पीछे होते जा रहा है और अमेरिका जैसे देश आगे बढ़ते जा रहे हैं।

लेकिन मेरा मानना है कि हमारे देश के लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि हमारे भारत देश में गरीबों की संख्या भी बहुत ज्यादा है और गरीबों की सही ढंग से दवाई न होने की वजह से गरीब लोग अपनी जान गवा देते हैं। क्योंकि लोग डॉक्टर को तो भगवान का रूप मानते हैं लेकिन कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं जिन्हें मरीजों पर बिल्कुल भी। तरस नहीं आता है।

Letsdiskuss


11
0

Picture of the author