Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

meena Kushwaha

| Posted on | news-current-topics


किचन में कौन से भगवान की फोटो लगानी चाहिए?


6
0




Blogger | Posted on


किचन घर का सबसे खुबसूरत और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। 

किचन को हम हर सप्ताह साफ करते है पूरी तरह से क्योकि यहाँ माँ अन्नपूर्णा निवास करती हैं। 

माँ अन्नपूर्णा को अन्न की देवी होने का वरदान प्राप्त है। इनकी कृपा दृष्टि से घर मे कभी भी अन्न जल की कमी नही होती हैं।

 

अक्सर हम लोग यह सोचते है कि किचन मे किस भगवान का फोटो लगाया जाना चाहिए? 

तो अन्न के भंडार किचन मे माँ अन्नपूर्णा  का फोटो लगाना श्रेष्ठ माना गया है। 

माँ की कृपा से किचन मे हमेशा सात्विकता और पवित्रता का वास रहता है और अन्न का भंडार भरा रहता है। 

माँ अन्नपूर्णा की फोटो देखकर व प्रार्थना करके खाना बनाने से मन खुश रहता है। 

और कहाँ जाता हैं कि खुश मन से बनाया गया भोजन बीमारियों को दूर भगाता है। 

माँ अन्नपूर्णा की फोटो भगवान शिव के साथ हो तो कभी भी घर मे दरिद्रता नही आती। 

दोस्तो, यह तो हमन जान लिया के किचन मे माँ अन्नपूर्णा का फोटो लगाया जाना चाहिए लेकिन किस दिशा मे लगाया जाना चाहिए यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। 

माँ अन्नपूर्णा का चित्र हमे दक्षिण - पूर्व दिशा मे जिसे आग्नेय कोण कहाँ जाता हैं। वहाँ लगाना सबसे शुभ माना गया है। 

इस दिशा मे अग्निदेव निवास करते है तथा अग्निदेव इस दिशा के स्वामी माने जाते है। यह दिशा सबसे गर्म मानी जाती है क्योकि इस दिशा मे सूर्य की किरणें सबसे अधिक मात्रा मे पड़ती है। 

इसलिए इस दिशा मे माँ अन्नपूर्णा की फोटो लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

माँ अन्नपूर्णा का चित्र यदि सफेद और सुनहरे रंग का हो तो यह शुभदायी माना जाता हैं । क्योकि किचन मे सफेद और सुनहरे रंग की तस्वीर से शांती और संपन्नता का वास होता है और अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।

 

Letsdiskuss

 

 

 


1
0

| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि किचन में कौन से भगवान की फोटो लगानी चाहिए:-

दोस्तों किचन जिसे रसोई घर कहा जाता है। किचन हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। क्योंकि किचन में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अन्नपूर्णा को सौभाग्य  अन्य ऐश्वर्य की देवी भी माना जाता है। इसलिए यदि आप अपने घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। और यदि वास्तु शास्त्र की बात माने तो अपने घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर आग्नेय कोड में लगाया जाए तो इस शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिशा पवित्र दशा मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाई जाए तो घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य का आगमन हमेशा होता रहता है। और अन्य का भंडार हमेशा भरा रहता है। और भोजन में पवित्रता बनी रहती है।

 

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आप भगवान की तस्वीर किचन में सही जगह पर लगाते हैं तो शुभ फल तो मिलता ही है। इसके अलावा खाना बनाते समय क्रोध नहीं आता इस वजह से घर में मधुरता हमेशा बनी रहती है।

 

दोस्तों मैं आपको बता दूं की किचन में भगवान की फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं।

 

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में बताया गया है कि यदि मां अन्नपूर्णा की फोटो भगवान भोलेनाथ के साथ लगाया जाए तो इससे और भी शुभ फल मिलता है। ऐसा करने से कभी भी घर में धान की कमी नहीं होती है।

 

इस प्रकार मैंने आपको जानकारी दे दी है कि आप अपने घर के किचन में किस भगवान की फोटो लगा सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 


0
0