| Posted on | news-current-topics
| Posted on
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें फ्रांस की राजधानी मालूम नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए हम आपकी मदद करते हैं कि आखिर फ्रांस की राजधानी क्या है।
यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि फ्रांस की राजधानी किसको कहा जाता है:-
मैं आपको बता दूं कि फ़्रांस पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश है। लेकिन इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी है। फ्रांस की राजधानी पेरिस है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। मैं आपको बता दूं कि क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश भी है। जो उत्तर में बेल्जियम, लक्जमबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्वीटजरलैंड, इटलीऔर पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भू मध्य सागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार फ्रांस तीन ओर सागरों से घिरा हुआ है।
बताया जाता है कि 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहां की सत्ता हथियाकर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की थी। इसके बाद नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरूप को आकार दिया।बताया जाता है कि फ्रांस लंबे समय से कला विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहां पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा संस्कृत यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद है।
और यह बात तो आप सभी जानते ही हैं कि फ्रांस एक विकसित देश है। जो की जीडीपी में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवी सबसे बड़ा है। मैं आपको बता दूं कि फ्रांस विश्व की महाशक्तियों में से एक है।
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि फ्रांस का प्राचीन नाम गॉल था, फ्रांस के राष्ट्रपति का नाम एमैनुएल मैक्रो है। फ्रांस की मुद्रा यूरो है। मैं आपको बता दूं कि फ्रांस में इस्लाम धर्म कैथोलिक ईसाइयत के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रचारित धर्म है।
0 Comment