दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Vandna dahiya

| Posted on | Education


दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?


24
0




| Posted on


फूल एक ऐसी चीज है जिसका उपयोग हम अपने रोजमर्रा के कार्य में करते हैं चाहे मंदिर में भगवान को चढ़ाने के लिए, या फिर शादी में, इतना ही नहीं बल्कि इंसान की मृत्यु होने पर भी फूल हमारे उपयोग में लगता है आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे पृथ्वी पर करीब 400000 से भी अधिक फूल की प्रजातियां पाई जाती हैं और इनकी संख्या तो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल का नाम क्या है। दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया अर्नोल्डी है। यह फूल देखने में लाल भूरे रंग का होता है। और जब यह फूल सड़ता है तो इससे बहुत गंदी बदबू आती है।Letsdiskuss

ये भी पढ़े- कौन सा फूल 36 साल में केवल एक बार में खिलता है?


13
0

| Posted on


दोस्तों आप नें कई अनोखे फूल के बारे में सुना होगा पर क्या आप जानते है कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है यदि नहीं जानते है तों चलिये हम आपको बताते है तों दुनिया का सबसे बड़ा फूल रिफलेसिया है यह फूल इंडोनेसिया के जंगलो में पाया जाता है। इसे लाश फूल भी कहा जाता है क्योंकि इस फूल से सड़ी हुई लाश जैसी दुर्गन्ध आती है। इस फूल कि विशेषता यह है कि इसमें न जड़ होती है और न ही पत्ती। यह अपना भोजन दूसरे पौधो से प्राप्त करता है।

Letsdiskuss


13
0

Occupation | Posted on


दुनिया का सबसे बड़ा फूल रैफ़लेसिया होता है,रेफ्लीसिया का फूल मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाता है,यह एक परजीवी पौधा होता है। इसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा लगभग 1 मीटर व्यास का होता है और इसका वजन लगभग 10किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति 20 सेमी व्यास की होती है। इसके सभी प्रजातियों के फूल की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल के अंदर से सड़े हुये मांस की तरह बदबू आती है जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते रहते है।Letsdiskuss


13
0

Picture of the author