ऐसा कौन सा पेड़ है जिसमे एक भी पत्ते नहीं होते है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Setu Kushwaha

Occupation | Posted on | Health-beauty


ऐसा कौन सा पेड़ है जिसमे एक भी पत्ते नहीं होते है?


20
0




| Posted on


आज हम आपको बताएंगे कि किस पेड़ पर पत्ते नहीं पाए जाते अक्सर आपने पत्ते वाले पेड़ ही देखे होंगे चलिए हम आपको उस पेड़ के बारे में बताते हैं। कैक्टस प्रजाति के पौधों में पत्ते नहीं पाए जाते। इन पौधों के पत्ते कांटों के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। कैक्टस के पेड़ पर एक भी पत्ता नहीं होता है। इसके ऊपर सिर्फ कांटे होते हैं यह रेगिस्तान में पाया जाता है। भारत के थार मरुस्थल में भी कैक्टस बहुत अधिक पाया जाता है। पूरी दुनिया में करीब 2000 प्रकार के कैक्टस प्लांट पाए जाते हैं। कैक्टस पौधे में मौजूद पानी सामान्य पानी से मोटा जेल रूपी होता है।Letsdiskuss


10
0

| Posted on


जैसा कि आप जानते हैं कि हरे पेड़-पौधे की पत्तियां होती हैं। आपने अपने स्कूल के पाठ्यक्रम में बहुत पहले पढ़ा होगा कि पत्तियां ही पेड़-पौधों के लिए भोजन बनाती हैं। इन पत्तियों में ही प्रकाश संश्लेषण (फोटोसिंथेसिस प्रोसेस) द्वारा भोजन पौधों के लिए तैयार होता है। लेकिन कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जिनमें एक भी पत्तियां नहीं होती हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि थार मरुस्थल में पाए जाने वाले कई पौधे हैं, जो एक प्रकार के कैक्टस होते हैं, इनमें पत्तियां नहीं पाई जाती हैं।

Letsdiskuss

इसी तरह का एक पौधा है, जो मरुस्थली क्षेत्र में पाया जाता है, जिसका नाम करील (करीर), इसमें पत्तियां नहीं होती है।

आपको बता दें कि मरुस्थली जगह पर कांटेदार पेड़-पौधे की पत्तियां गद्देदार- मोटे रूप में परिवर्तित होकर कांटे की तरह बन जाता है। मरुस्थल में पानी की कमी होती है इसलिए कांटेदार वृक्ष वहां पाए जाते हैं, जिनमें पत्तियां नहीं होती है। यह होती है तो बहुत कम और छोटी होती है।

दोस्तों कई ऐसे कैक्टस हैं, जिन्हें हम अपने घरों में भी लगाते हैं, उनमें भी पत्तियां नहीं होती है बल्कि पत्तियों का रूपांतरण उसके तने या शाखाओं के रूप में हो जाता है। नागफनी पौधा बिना पत्ती वाला कैक्टस है। आपको बता दें जितने भी कैक्टस हैं, बिना पानी के महीनों जीवित रह सकते हैं।

दुनिया का सबसे छोटा पौधा जिसमें फूल होता है लेकिन एक भी पत्तियां नहीं होती उसका नाम क्या है?

एराइजा (Wolffia arrhiza) नाम का या छोटा पौधा है जिसमें फूल होता है लेकिन एक भी पत्तियां नहीं होती है।

अगर देखा जाए तो कुछ ब्रायोफाइट्स कैटेगरी के पौधे जिनके ना तो जड़ होते हैं, ना तना और ना ही पत्तियां होती है। ब्रायोफाइट्स श्रेणी चाहिए मार्केन्शिया (Marchantia), फ्यूनेरिया (Funaria), एन्थोसिरोस, (Anthoceros), रिक्सिया (Riccia) यह कुछ पौधों के उदाहरण हैं जिनमें पत्तियां, तना और जड़े नहीं होती है। इनकी पूरी संरचना एक थैली जैसी होती है, जिसे थैलस कहते हैं।

कैक्टस में पत्तियां क्यों नहीं होती है?

आपको बता दें राजस्थान जैसे मरुस्थली स्थान पर ऐसे बहुत से कैक्टस पाए जाते हैं जिनमें पत्तियां नहीं होती है। इसका कारण यह है कि इन क्षेत्रों में पानी की बहुत कमी होती है इसलिए पानी की आवश्यकता को दूर करने के लिए कुदरत से इनकी पत्तियों को काँटों में बदल देता है।


10
0

Occupation | Posted on


दरअसल वैसे तो हर पेड़ -पौधों मे पतियाँ पाई जाती है, लेकिन सोचने वाली बात है कि इस दुनिया कौन सा ऐसा पेड़ है, जिसमे पतियाँ नहीं होती है। तो चलिए हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि कैटेक्स एक ऐसा पौधा है, जिसमे पतियाँ नहीं पायी जाती है,क्योंकि कैटेक्स मे ऊपर केवल कांटे पाये जाते है। कैटेक्स पौधे की पत्तियाँ काँटों के रूप मे परिवर्तित हो जाती है,लेकिन इसमें पत्ते नहीं होते है।

Letsdiskuss


10
0

| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम एक ऐसे पेड़ के बारे में बता रहे है जिसमे एक भी पत्ते नहीं होते हैं। कैक्टस ही एक ऐसा पेड़ है जिसमे एक भी पत्ते नहीं होते है बल्कि इसके ऊपरी हिस्से मे सिर्फ कांटे होते है। यह रेगिस्तानी जगहों पर पाए जाने वाला पौधा होता है। यह पूरी दुनिया मे लगभग 2 हजार के कैक्टस प्लांट पाए जाते हैं। इस पौधे की खास बात यह है कि ये पौधे वर्षा वनों में भी अधिक पाए जातेहैं.।Letsdiskuss


10
0

Picture of the author