मगध की राजधानी कौन सी थी? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Himani Saini

| Posted on | Education


मगध की राजधानी कौन सी थी?


14
0




| Posted on


चलिए जानते हैं कि मगध की राजधानी कौन सी थी:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मगध की पहली राजधानी राजगृह थी। और जिसे वर्तमान समय में राजगीर के नाम से जाना जाता है। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है राजाओं का शहर। पूर्व राजगृह राजधानी का वर्तमान स्थल बिहार के नालंदा क्षेत्र में है। इस शहर का उल्लेख महाभारत में विशेष रूप से इसके राजा जरासंध के संबंध में किया गया था। और फिर दो धर्म जैन धर्म और बौद्ध धर्म में भी इसे एक महत्वपूर्ण शहर बना दिया।

चलिए मगध से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी प्राप्त करते हैं:-

यह शहर बौद्ध और जैन धर्म दोनों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल है। विश्व जैन तीर्थंकर मुनि सुब्रत जी का जन्म इसी शहर में हुआ था।

इसका गौतम बुद्ध और महावीर से भी गहरा संबंध है।

चलिए जानते हैं कि मगध की दूसरी राजधानी कौन सी थी:-

राज्य का केंद्र गंगा के दक्षिण में बिहार का क्षेत्र था मगध शहर, और इसकी पहली राजधानी राजगृह बनी इसके बाद इसकी दूसरी राजधानी पाटलिपुत्र जिसे वर्तमान समय में पटना के नाम से जानते हैं।

चलिए जानते हैं कि मगध के संस्थापक कौन थे:-

मगध, भारत का प्राचीन साम्राज्यजो कि अब पूर्वोत्तर भारत में पश्चिम मध्य बिहार राज्य में स्थित है। यह छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व और आठवीं शताब्दी ईस्वी के बीच कई बड़े राज्यों या साम्राज्यों का केंद्र था। राजा बिंबिसार ने मगध साम्राज्य की स्थापना की उन्हें भारत का पहला सम्राट माना जाता था। राजा बिंबिसार ने 544 ईसा पूर्व में मगध साम्राज्य की शुरुआत की थी। उन्होंने 544 ईसा पूर्व से 492 ईसा पूर्व तक 52 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया।

मैं आपको बता दूं कि मगध साम्राज्य पर तीन राजवंशों ने राज्य किया है। जो कि पहले हर्यका राजवंश है, दूसरे शिशु नागवंश है, और तीसरे नंद वंश है।

Letsdiskuss


7
0

Picture of the author