पूनम पांडे कौन थी? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

| Posted on | entertainment


पूनम पांडे कौन थी?


14
0




| Posted on


पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को दिल्ली में हुआ था। पूनम ने दिल्ली से ही अपनी शिक्षा प्राप्त की थी और इसके बाद 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करने लगी थी। पूनम पांडेय भारतीय मॉडल व अभिनेत्री थी जो अपने दबंग अंदाज के लिए लोकप्रिय थी। साल 2011 में पूनम पांडे किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनके सुर्खियों में आई थी। पूनम पांडे की पहली फिल्म नशा थी जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। पूनम पांडे अपनी सोशल मीडिया तस्वीरों तथा वीडियो के कारण हमेशा विवादों में रहती थी।


साल 2011 में पूनम पांडे ने एक विडियो संदेश के जरिए चौंका देने वाला वादा किया था कि अगर भारत क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच जीत जाता है तो वे अपने कपड़े उतार देगी। अपने बिंदास अंदाज के चलते वे अक्सर सोशल मीडिया में बनी रहती थी।


पूनम पांडे की शादी साल 2020 में सैम बॉम्बे से हुई थी और शादी के 10 दिन बाद ही पूनम की शिकायत पर सैम को पुलिस ने मारपीट के आरोपों के चलते गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद दोनो का तलाक हो गया था।


2 फरवरी 2024 को पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके आॉफिशयल इंस्टाग्राम पेज से दावा किया है कि पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से देहांत हो गया है। उनके आॉफिशयल इंस्टाग्राम पेज से लिखा गया है कि यह सुबह हमारे लिए अत्यंत दुखद है। हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुःख हो रहा है कि सर्वाइकल कैंसर से हमारी प्यारी पूनम अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपने जीवनकाल में उन्होंने हर किसी को अपना स्नेह दिया। इस दुख की घड़ी में, हम आपसे निजता का अनुरोध करते हैं और उनके द्वारा साझा किए गए हर पल को प्यार से याद करते हैं।

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


क्या आप जानते हैं पूनम पांडे कौन थी, शायद नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि पूनम पांडे कौन थी। पूनम पांडे एक भारतीय मॉडल व अभिनेत्री थी, जो अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती थी। पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ था। वर्ष 2011 में पूनम किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थी। और उन्होंने 2013 में शिवम पाटिल अभिनीत फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

पूनम ने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों की अभिनय किया। 2011 में पूनम फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 4 में एक प्रतियोगिकी के रूप में दिखाई दी। बाद में वर्ष 2022 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भाग लिया । अपने करियर के दौरान पूनम कई विवादों में शामिल रही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कपड़े उतारने के लिए अपने वादे से सुर्खियां बटोरी।

पूनम पांडे एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है। इसकी पुष्टि पूनम पांडे की टीम ने की है।बता दें कि पूनम पांडे ने 22 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।उन्होंने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया।

वही पूनम पांडे के निधन की खबर से उनके फैसला सिर्फ निराश है बल्कि काफी शॉक्ड भी है। छोटी सी उम्र में पूनम पांडे ने खूब नाम कमाया। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर था। वह काफी लंबे समय से बीमार थी। बीती रात को एक्ट्रेस का निधन हो गया उन्होंने अपने होमटाउन कानपुर में आखिरी सांस ली। पूनम पांडे की मौत की जानकारी उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है और उनके मैनेजर में भी कंफर्म किया है।

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


मैं आपको बताने वाली हूं कि पूनम पांडे कौन थी:-

पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च सन 1991 में हुआ था। मैं आपको बता दूं कि पूनम पांडे एक भारतीय मॉडल वा कामुक अभिनेत्री है। मैं आपको बता दूं कि वर्ष 2011 में पूनम किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनी थी और फिर साल 2013 में इन्होंने नशा नामक पिक्चर से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। बताया जाता है कि पूनम पांडे अपनी कामोंत्तेजक सोशल मीडिया तस्वीरें और वीडियो की वजह से अक्सर विवादों में रही। इसके बाद 2 फरवरी 2024 को उनके सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर से मौत की जानकारी दी गई थी। लेकिन बाद में पता चला 3 फरवरी को पूनम पांडे सामने आई थी उनकी मौत नहीं हुई है। महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना चाहती थी।

चलिए हम आपको बताते हैं कि पूनम पांडे की शादी किसके साथ हुई है :-

पूनम ने अपनी बेहद लंबे समय तक रहे बॉयफ्रेंड सैम से 2020 में शादी की है। शादी के 12 दिन बाद ही उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि पूनम ने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया था इसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

चलिए पूनम पांडे का कैरियर जानते हैं:-

पूनम पांडे ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म नशा से की थी इस फिल्म की कहानी टीचर और स्टूडेंट की शारीरिक संबंध को लेकर की गई थी। मैं आपको बता दूं कि इस फिल्म में पूनम काफी सिडक्टिव और सेक्सी नजर आई थी। फिल्म में इतना सब करने के बाद भी पूनम दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकी। और फिर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

इस प्रकार हमने आपको पूनम पांडे से जुड़ी समस्त जानकारी दे दी है।

Letsdiskuss


7
0

Picture of the author