Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Setu Kushwaha

Occupation | Posted on | others


मृत व्यक्ति के नाक में रूई क्यों लगाई जाती है?


16
0




| Posted on


हम सभी ने देखा है कि मृत शरीर के नाक और कान में रूई डाली जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों कारण है।

सबसे पहले बात करते हैं वैज्ञानिक कारण की। दरअसल, मौत के बाद इंसान के कान और नाक से एक विशेष द्रव निकलता है। इस द्रव के बहाव को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि मृत्यु के बाद शरीर में किसी तरह की कोई बैक्टीरिया प्रवेश न कर जाए इस वजह से नाक और कान के छिद्र को रूई से ढक दिया जाता है।

अब जरा गौर फरमाते हैं आध्यात्मिक कारण पर। गरुण पुराण के अनुसार शव के खुले हुए हिस्सों में सोने का कण रखे जाने की मान्यता है।

इन्हें शरीर के नौ अंगो में रखा जाता है जिसमे नाक, कान, आंख, मुंह इत्यादि शामिल है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है की सोना अत्यंत पवित्र धातु है। मृत शरीर के इन भागों में स्वर्ण रखने से उस देह की आत्मा को शान्ति मिलती है।

Letsdiskuss


8
0