चिल्का झील क्यों प्रसिद्ध है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

sahil sharma

| Posted on | others


चिल्का झील क्यों प्रसिद्ध है ?


14
0




| Posted on


चिल्का झील के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिल्का झील क्यों प्रसिद्ध है यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों है प्रसिद्ध चिल्का झील:-

मैं आपको बता दूं कि चिल्का झील उड़ीसा के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर लोग दूर-दूर से छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। इसके अलावा छिलका एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। जिसकी लंबाई लगभग 70 किलोमीटर और चौड़ाई 15 किलोमीटर है। मैं आपको बता दूं कि जो भी पर्यटक उड़ीसा आता है तो वह चिल्का झील घूमे बिना नहीं रह सकता। चिल्का झील लगभग 1100 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस झील में कई द्वीप है और यह जगह खासकर जली वनस्पतियों जीव जंतुओं और कई तरह के पक्षियों व पक्षी विहार के लिए आकर्षक नजरों के लिए जानी जाती है। जब भी आप यहां पर घूमने के लिए आएंगे तो आपके यहां पर वोटिंग और मछली पकड़ने जैसे काम भी कर सकते हैं। क्योंकि चिल्का झील में मछलियां काफी मात्रा में है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि चिल्का झील देखना किस समय जाएं:-

जब भी आप चिल्का झील देखने के लिए जाएं तो नवंबर से फरवरी तक के बीच में जाएं। क्योंकि ये यहां के सर्दियों के महीने होते हैं। और इस समय यहां पर आप कई तरह के प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। अगर आप इस जगह पर जाना चाहते हैं तो जून से सितंबर तक के महीने में जाने से बच्चे क्यों कि यहां बारिश के महीने होते हैं।आप चिल्का झील जाने के लिए हवाई, रेल और रोड मार्ग की मदद ले सकते हैं। इस प्रकार यदि आप चिल्का झील घूमने के लिए चले जाएंगे तो आपका मन वहां से आने का तो बिल्कुल भी नहीं करेगा।

Letsdiskuss


6
0

Picture of the author