दुनिया का सबसे पुराना रंग कौन सा रंग है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | Posted on | Science-Technology


दुनिया का सबसे पुराना रंग कौन सा रंग है?


6
0




Engineer,IBM | Posted on


बात अगर रंगों की हो तो सभी की अपनी-अपनी पसंद हैं | आपके सवाल के अनुसार आप सबसे पुराने रंग के बारें में जानना चाहते हैं | इस बात को तो हम सभी लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, कि दुनिया में सबसे पुराना रंग अगर कोई हो सकता हैं, तो वो सफ़ेद और काला ही होगा |

हम लोग अपने बचपन से लेकर अब तक यही मानते आएं हैं, और इसी बात पर विश्वास करते आए हैं, कि दुनिया का सबसे पुराना रंग सफेद और काला रंग हैं |

लेकिन आपको बता दें, कि एक रिसर्च ने इस बात को झूठा बताया हैं | एक सर्वे के अनुसार दुनिया का सबसे पुराना रंग गुलाबी हैं | वैसे भी लड़कियों का सबसे पसंद का रंग गुलाबी होता हैं, और यह सबसे पुराना रंग हैं | जब रिसर्च हुए तब गुलाबी रंग को सबसे पुराना बताने की वजह यह बताई, की दुनिया के सबसे पुराने Organic color की खोज की गई हैं, और वह काला या सफ़ेद नहीं बल्कि गुलाबी रंग का हैं |

ऑस्ट्रेलियन ने एक रीसर्चर्स के अनुसार दुनिया का सबसे पुराना रंग गुलाबी हैं, जब पृथ्वी की उत्पत्ति हुई थी, तब से यह रंग हैं | पुराने समय मे गुलाबी पिगमेंट होते थे, जिन्हे Cyanobacteria नाम के अतिसूक्ष्म जीव बनाने के लिए संग्रहीत किया जाता था,और गुलाबी पिगमेंट की जांच में ही इस बात का खुलासा हुआ था कि "गुलाबी" रंग सबसे पुराना रंग हैं, न कि काला और सफ़ेद |

Letsdiskuss

और पढ़े- किस जानवर का दूध गुलाबी रंग का होता है?


3
0

| Posted on


वैसे तो सभी की पसंद अलग-अलग होती है इसलिए यहां पर बता पाना मुश्किल है कि किसको कौन सा रंग सबसे अधिक पसंद है खैर छोड़िए यहां पर सवाल पूछा गया है कि दुनिया का सबसे पुराना रंग कौन सा है तो चलिए हम आपको इसका जवाब देते हैं दोस्तों एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया गया है कि दुनिया का सबसे पुराना रंग गुलाबी रंग है इस रंग को 1.1 बि लियन पुराना रंग बताया गया है, साथ ही इस रंग को जैविक रंग भी घोषित किया गया है, इतना ही नहीं गुलाबी रंग लड़कियों का सबसे फेवरेट रंग भी होता है।

Letsdiskuss


2
0

| Posted on


दोस्तों आज के वर्तमान समय में रंग हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं हम अपने दुनिया को अब रंगीन ही देखना चाहते हैं पर यहां पर प्रश्न किया गया है कि दुनिया का सबसे पुराना रंग कौन सा है तो चलिए हम आपको बताते हैं तो दुनिया का सबसे पुराना रंग गुलाबी है यह रंग हजार साल पुराना नहीं बल्कि 1.1 अरब पुराना रंग है रिसर्च से पता चला है कि जब चट्टानों को खोदा गया तो उसमें गुलाबी रंग पाया गया तब जाकर कहां गया कि दुनिया का सबसे पुराना रंग काला और सफेद नहीं बल्कि गुलाबी रंग है।

Letsdiskuss


2
0

Picture of the author