Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | Health-beauty


हरा धनिया हमारे चेहरे के लिए किस तरह फायदेमंद है ?


4
0




| Posted on


हरा धनिया खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसे दाल और सब्जी मे डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरा धनिया का इस्तेमाल हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं हरा धनिया हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके इस्तेमाल से हम ब्लैकहेड्स, पिगमेंटेशन, और मुहांसे जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि हम अपने चेहरे पर हरा धनिया का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

हरा धनिया का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले धनिया को साफ पानी में धो लेना है इसके बाद इसे बारीक काटकर पीस लेना है फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना है और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लेना है ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है तथा देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार दिखाई देने लगेगा।Letsdiskuss

और पढ़े- साबुत धनिया के फायदों के बारें में बताएं?


1
0

Occupation | Posted on


हरा धनिया हमारे चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, हमारे चेहरे मे झूरियां, झाई, दाग, धब्बे, दाने पड़ जाते है तो ऐसे मे हरी धनिया की पत्ती क़ो तोड़कर पीसकर पेस्ट बना ले और चेहरे मे पेस्ट क़ो 10-15मिनट लगाकर रखे, उसके बाद पानी से धो दे, यह प्रकिया 1-2सप्ताह तक लगातार करने से आपके चेहरे की झूरियां, झाई, दाग, धब्बे हमेशा के लिए गयाब हो जाते है।Letsdiskuss


1
0

Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


हरा धनिया अगर बनी हुई सब्जी या दाल में ऊपर से बारीक़ काट कर डाल दें, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है | हरा धनिया सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि आपके सौन्दर्य के लिए भी लाभदायक है | हरे धनिये का फेस मास्क बना कर आप अपने चेहरे पर लगायें और आपको आपके चेहरे पर प्राकर्तिक निखार खुद ही नज़र आएगा |


हरी धनिये का मास्क कैसे बनाएं ?

1. हरी धनिये का मास्क :-

  • सबसे पहले साफ और धुली हुई धनिये की पत्तियां ले और इन्हे बारीक़ पीस लें |
  • अब इसमें बेसन या शहद दोनों में से कोई एक चीज़ मिला लें |
  • इसका पेस्ट अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाएं |
  • गुनगुने पानी से धो लें |
  • हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें और अगर आपको धनिया से एलर्जी है, तो इसका प्रयोग बिल्कुल न करें |

Letsdiskuss


2. धनिया और दही मास्क :-

  • दही खाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही फायदेमंद है |
  • दही का चेहरेपरप्रयोगआपके चेहरे के दाग धब्बे दूर करता है |
  • दही में मौजूद एंटीएजिंग गुण के कारण आपकी त्वचा जवान और बेदाग़ दिखती है |
  • दही से आपके चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है |
  • अगर आप दही के साथ हरे धनिया के पेस्ट को मिलकर लगा लें तो आपके चेहरे को फायदा मिलेगा |
  • आपका चेहरा प्राकर्तिक रूप से सुन्दर हो जाएगा |


1
0