स्टार फिश के बारें में रोचक जानकारी दें? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | Posted on | others


स्टार फिश के बारें में रोचक जानकारी दें?


6
0




| Posted on


दोस्तों आप जानते ही हैं कि स्टारफिश समुद्र में पाई जाती है दरअसल इसका नाम स्टार फिश इसलिए होता है क्योंकि यह स्टार के आकार की होती है बड़ी संख्या में इसकी आबादी भारतीय प्रशांत सागर में होती है स्टार फिश की 2000 से ज्यादा प्रजातियां होती है यह ज्यादातर उथले एरिया में ही होती है स्टार फिश समुद्र में ही पाई जाती है क्योंकि यह मीठे पानी में नहीं रह सकती है। स्टार फिश की लंबाई 5 से 10 इंच की होती है और स्टारफिश का वजन 5 किलो के लगभग यानी की 11 पाउंड की होता है। इनका शरीर बराबर 5 टुकड़ों में बांटा हुआ होता है। स्टार फिश की एक प्रभावशाली विशेषता यह है कि इसके शरीर के विभिन्न भागों को पुनः उत्पन्न होने की क्षमता होती है यदि परभक्षी स्टारफिश के शरीर का कुछ हिस्सा खा लेती है तो वह कुछ समय के बाद वह अपने पुराने स्वरूप में आ जाती है। स्टारफिश मांसाहारी होती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम क्या है ?


3
0

| Posted on


स्टार फिश एक समुंद्री जीव है जिन्हें देख कर यही ख्याल आता है क्या वाकई समुद्र में इतने सुन्दर जीव भी होते हैं, तो चलिए हम आज आपको इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातों की जानकारी देते है |


Letsdiskuss (courtesy-Fishkeeping World)


- स्टार फिश असल में फिश नहीं हैं इसलिए समुद्री वैज्ञानिकों ने इसका नाम बदलकर सी स्टार रख दिया है।

- मछली की तरह तैरना और गलफड़ों से सांस लेने जैसे कोई भी लक्षण सी स्टार में नहीं पाए जाते हैं।

- स्टार फिश के शरीर के पांच हिस्से होते हैं जो एक सेंट्रल डिस्क से जुड़े रहते हैं।

- सी स्टार अलग अलग रंगों और पैटर्न में पायी जाती है इसलिए इन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है।

- आमतौर पर सभी सी स्टार की पांच भुजाएं होती हैं लेकिन कुछ प्रजातियों में भुजाओं की संख्या ज्यादा भी होती है जैसे सनस्टार प्रजाति में 40 भुजाएं होती हैं।

- सी स्टार में अपनी भुजा को रिजनरेट करने की क्षमता होती है यानी कभी शिकारी से अपना बचाव करने के दौरान अगर सी स्टार अपनी एक भुजा शरीर से अलग कर देती है तो कुछ समय में उसकी भुजा वापिस बन जाती है लेकिन इस प्रक्रिया में बहुत लम्बा समय भी लग सकता है |

- स्टार फिश के शरीर के निचले हिस्से में छोटे-छोटे ट्यूब फीट होते हैं जिनकी मदद से वो समुद्र के तल पर खिसक पाती हैं। ये ट्यूब फीट खाना ढूंढने में भी इन की मदद करते हैं।



3
0

| Posted on


स्टार फिश एक समुंद्री जीव है स्टार फिश मछलियां सभी महासागरों में पाई जाती हैं स्टार फिश मछली की प्रजातियां 2000 से भी अधिक पाई जाती है स्टार फिश मछली को तारा मछली भी कहते हैं। तो चलिए आज हम आपको स्टार फिश मछली के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

1 स्टार फिश मछली हमें समुद्र की 6000 मीटर गहराई के अंदर तक मिल सकती हैं।

2 स्टार फिश मछलियां आसमान की स्टार की तरह दिखाई देती है इसलिए ये बहुत खूबसूरत लगती है।

3 इस मछली को जिव फिश के नाम से भी जाना जाता है मगर वैज्ञानिक लोग इसे मछली नहीं मानते हैं क्योंकि इस मछली में अन्य मछलियों की तरह पंख नहीं होते हैं और ना ही गलफड़ा होता हैं।Letsdiskuss


3
0

Picture of the author