फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

Optician | Posted on | Astrology


फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम क्या है ?


8
0




| Posted on


घर मे फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम बनाये गए है इन नियमों का पालन करना बेहद जरुरी होता है -

घर मे फिश एक्वेरियम को रखते समय दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए. घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में फिश एक्वेरियम रखना बहुत ही शुभ माना जाता है. इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, घर मे हमेशा खुशीहाली बनी रहती है।



फिश एक्वेरियम में यदि कोई मछली मर जाती है,तो मरी हुई मछलियों को एक्वेरियम से फौरन बाहर निकल देना चाहिए साथ ही जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की एक और दूसरी मछली लाकर एक्वेरियम में डाल देना चाहिए। क्योंकि फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम में जब कोई मछली मर जाती है तो वह अपने साथ आपके घर की नकारात्मक शक्तियों को भी लेकर जाती है।Letsdiskuss

और पढ़े- एक सड़ी मछली पूरे तालब को गंदा करती है, इस मुहावरे का क्या मतलब है?


4
0

Blogger | Posted on


अक्सर लोग घर की सुन्दरता बढ़ाने के लिए एक्वेरियम रखते हैं| फिश एक्वेरियम रखने से तनाव महसूस नहीं होता और साथ ही वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ ख़ुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों पर आने वाली विपत्ति भी दूर होती है|

लेकिन वास्तु के हिसाब से फिश एक्वेरियम को रखने के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरुरी होता है:

Letsdiskuss (इमेज -गूगल)

- फिश एक्वेरियम को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है, इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है|

- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रसोईघर में कभी एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए क्योंकि रसोईघर में आग होती है और एक्वेरियम पानी से भरा होता है| ऐसा करना घर में कलह की संभावना को बढ़ाता है|

- अगर आप एक्वेरियम रखते हैं तो उसमें कम से कम नौ मछलियां होनी चाहिए| आठ मछली सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली अवश्य होनी चाहिए| काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक होती जो घर में नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है|

- एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं यह प्राकर्तिक होता है| इसलिए मरने वाली मछली को तुरंत अलग कर दें| उसकी जगह कोई दूसरी मछली ले आएं| वास्तु के हिसाब से एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक उर्जा को लेकर जाती है इसलिए जितनी जल्दी हो सके उसको अलग कर देना चाहिए|

- एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है|

तो यह हैं फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम इनका पालन करना जरुरी होता है|

और पढ़े- स्टार फिश के बारें में रोचक जानकारी दें?


4
0

| Posted on


फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम क्या है यहां पर आज हम आपको बताएंगे। फिश एक्यूरियम घर पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि इनको रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता। लेकिन इनको घर में रखने से पहले कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है।

यदि आप घर पर फिश एक्वेरियम रख रहे हैं तो उस एक्वेरियम में पूरी 9 मछलियां होनी चाहिए आठ नहीं होनी चाहिए। और इन मछलियों को भोजन घर मैं केवल एक ही सदस्य को खिलाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के बरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। क्योंकि यह कोना बहुत ही शुभ माना जाता है।Letsdiskuss


4
0

| Posted on


फिश एक्वेरियम रखने के कुछ नियम

फिश एक्वेरियम को कभी भी अपने रूम में या फिर रसोई घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के ब्रांडे के साउथ बेस्ट कोने में रखना चाहिए क्योंकि यह कोना बहुत ही शुभ माना जाता है।

एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए इससे घर में सकारात्मक रहती है।

इस बात का विशेष ध्यान रखें की रसोई घर के कभी एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए क्योंकि रसोई घर में आग होती है और एक्वेरियम पानी से भरा होता है ऐसा करना घर में कलही की संभावना को बढ़ाता है।

यदि फिश एक्वेरियम बड़ा है तो फिर फिश एक्वेरियम को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और यदि आपके घर में छोटे फिश एक्वेरियम है तो आपको पूर्व उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।Letsdiskuss


3
0

| Posted on


दोस्तों अपने कई बड़े-बड़े दुकानों और होटलो में फिश एक्वेरियम को रख देखा ही होगा लेकिन फिर से एक्वेरियम को रखने के कुछ नियम भी होते हैं जो आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे वैसे तो फिर एक्वेरियम देखने में काफी सुंदर लगता है यदि आप अपने घर में फिश एक्वेरियम लाने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपके घर में फिश एक्वेरियम है
यदि फिश एक्वेरियम बड़ा है तो फिश एक्वेरियम को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और यदि आपके घर में छोटे फिश एक्वेरियम है तो आपको पूर्व उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है फिश एक्वेरियम को कभी भी अपने रूम में या फिर रसोई घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह अशुभ होता है यदि आपके फिश एक्वेरियम में 9 मछलियां हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। और घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आएगी।

Letsdiskuss


3
0

Picture of the author