Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

preeti patel

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on | Health-beauty


पालक का जूस पीने से कौन से फायदे होते हैं?


51
0




Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


(1) पालक का जूस निकाल कर पीने से यह हमारी पाचन तंत्र को साफ और आंतों को पोषक तत्व प्रदान करता है.

(2 पालक का जूस पीने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। क्योंकि पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है । पालक में आयरन भी पाया जाता है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है!

(3) पालक का जूस हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक में क्लोरोफिल जो एक प्रकार का पिग्मेंट होता है जो हमारी त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

(3) पालक में आयरन होने के कारण यह हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है!

Letsdiskuss


28
0

| Posted on


पालक का जूस पीने से हमारे शरीर में काफी फायदेमंद होते हैं जैसे पालक का जूस पीने से हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है। और इसके साथ-साथ वजन घटाने में मदद करता है तथा यह हमारे हड्डियों को भी मजबूत करता है और पालक का जूस पीने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पालक का जूस हमारे लिए काफी बेहतर है पालक हमारे लिए पौष्टिक सब्जी में से एक है और पालक का सेवन करना हमारे लिए काफी फायदेमंद है.।Letsdiskuss

और पढ़े- किन्नू का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं?


27
0


पालक का जूस पिने से बहुत से फायदे होते है -

1.जिन व्यक्तियो के शरीर मे आयरन की कमी हो जाती है उनको पालक का जूस पिने से उनके शरीर मे खून की कमी पूरी होने लगती है।

2.जिन लोगो के जोड़ो दर्द रहता है, उनको पालक का जूस पीना चाहिए जैसे -गठिया हो जाता है उनको पालक जूस पिने से बहुत फायदे होते है।

3.जिन व्यक्तियों के किडनी की समस्या होती है उनको रोजाना पालक का जूस पीना चाहिए।

4.जिन व्यक्तियों के पाचन की समस्या होती है, कब्ज की, पेट दर्द होता है उनको पालक का जूस पीना चाहिए।

5.जिन व्यक्तियों को कैसर हो जाता है उनको पालक की सब्जी और पालक का जूस पिने से कैसर जैसी बीमारी ठीक होने लगती है।

Letsdiskuss


27
0

| Posted on


पालक का जूस पीने से हमें कई सारे फायदे होते हैं -

- जिन व्यक्तियों के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है उनको पालक का जूस पीने से उनके शरीर में खून की कमी पूरी होने लगती है।

- पालक का जूस हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि पालक में क्लोरोफिल जो एक प्रकार का पिगमेंट होता है जो हमारे त्वचा से जुड़े समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

- जिन व्यक्तियों के पाचन की समस्या होती है,कब्ज की पेट दर्द होता है उनको पालक का जूस पीना चाहिए।Letsdiskuss


27
0

| Posted on


आइए हम आप सबको पालक के जूस के फायदे के बारे में कुछ बता रहे हैं। यह वक्त कोरोनावायरस चल रहा है। और ऐसे में हमें सबको स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। वैसे तो लोग पालक सर्दियों के मौसम में खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में भी इसका सेवन करने से बहुत फायदा होता है। हम सुबह के समय उठ कर पालक के जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। जिसका उपयोग करने से पूरे दिन के लिए हमारे शरीर को इम्यूनिटी प्राप्त होती है। पालक का उपयोग आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह हड्डियों के जोड़ों के दर्द को भी कम करता है। क्योंकि पालक में विटामिन ए बी सी आदि विटामिन पाई जाती है। और पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।Letsdiskuss


26
0

| Posted on


पालक के जूस पीने के फायदे:-

  • जिन व्यक्तियों के पाचन की समस्या होती है, कब्जे की पेट दर्द होता है उनको पालक का जूस का सेवन करना चाहिए।
  • यह हड्डियों के जोडो के दर्द को भी काम करता है, क्योंकि पालक में विटामिन ए बी सी आदि विटामिन पाए जाते हैं और पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • सर्दियों में पालक ज्यादा मात्रा में पैदा किया जाता है, पालक जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • पालक के जूस में मौजूद विटामिन ई व मैग्नीशियम ह्यूमन सिस्टम मजबूत करने में मदद करते हैं।
  • जिन व्यक्तियों के शरीर में आयरन की कमी होती है, उनको पालक का जूस पीने से उनके शरीर में शरीर खून के कमी पूरी होने लगती है।
  • पालक का उपयोग आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • पालक का जूस हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है,क्योंकि पालक में क्लोरोफिल जो एक प्रकार का पिगमेंट होता है जो हमारे त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

Letsdiskuss


26
0

| Posted on


दोस्तों आपने बहुत लोगों को पालक का जूस पीते हुए तो जरूर ही देखा होगा। डॉक्टर की सलाह होती है कि हर व्यक्ति को पालक का जूस पीना चाहिए। वैसे पालक का जूस पीने से हमें बहुत से फायदे होते हैं। जो कि आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे-

• जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो खून की कमी की समस्या होने लगती है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है इसीलिए हमें पालक का या फिर पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

• पालक इम्यूनिटी बूस्टर होता है।क्योंकि इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाता है,पालक के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

• पालक में ल्यूटिन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचता हैं।

Letsdiskuss


25
0

| Posted on


आईये आज हम आपको बताते हैं कि पालक के जूस पीने से हमें कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। पालक में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन,कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा में पाये जाते है।

पालक (स्पिनच) के जूस के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पुरानी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। पालक के जूस के सेवन से कैंसर जैसी समस्या को काफी हद तक काम किया जा सकता है।

सर्दियों में पालक ज्यादा मात्रा में पैदा किया जाता है, पालक जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

जिन व्यक्तियों के शरीर में आयरन की कमी होती है, उनको पालक का जूस पीने से उनके शरीर में शरीर खून के कमी पूरी होने लगती है। इस प्रकार इसके सेवन से हमें अनेक फायदे मिलते हैं।

Letsdiskuss


23
0

| Posted on


सर्दियों के मौसम में पालक के जूस का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है चलिए हम आपको पालक के जूस के फायदे के बारे में बताते हैं।

पालक का जूस पीने के फायदे:-

पालक में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। पालक के जूस के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।इसके सेवन से वजन को भी काम करने में मदद मिलती है।सर्दियों में पालक ज्यादा मात्रा में पैदा किया जाता है, पालक जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है।जिन व्यक्तियों के पाचन की समस्या होती है,कब्ज की पेट दर्द होता है उनको पालक का जूस पीना चाहिए।यह हड्डियों के जोडो के दर्द को भी काम करता है, क्योंकि पालक में विटामिन ए बी सी आदि विटामिन पाए जाते हैं और पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Letsdiskuss


22
0

| Posted on


पालक का जूस पीने सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पालक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। कई लोग पालक का इस्तेमाल साग या सब्जी के रूप में करते हैं, तो कुछ लोग पालक का जूस पीना पसंद करते हैं। दरअसल, पालक का जूस अमीनो एसिड, कैरोटीन, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। पालक शरीर के पीएच बैलेंस करने में मदद करता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए, सी, के, आयरन फॉलेट और पोटेशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। पालक के जूस के नियमित सेवन से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि पालक का जूस पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

  • पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है,आयरन, एनीमिया की समस्या से बचाव कर सकता है। आयरन को रेगुलर डाइट में शामिल करके एनीमिया से बचा जा सकता है। पालक शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है।

  • सर्दियों में पालक ज्यादा मात्रा में पैदा किया जाता है, पालक जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

  • पालक का जूस पेट की समस्याओं को ठीक करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पालक में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।पालक का जूस पीने से कोलाइटिस,अल्सर, खराब पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने में काफी मदद मिलती है।

  • पालक के जूस में मौजूद पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। पालक का जूस भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। पालक का जूस पीना स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी हो सकता है। पालक का जूस पीने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है।

पालक के जूस का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं।

Letsdiskuss


21
0

| Posted on


मैं आपको बता दूं कि पालक का जूस पीना बेहद ही फायदेमंद होता है:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सर्दी के मौसम में पालक खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप रोजाना एक गिलास सुबह खाली पेट पालक का जूस पीते हैं तो आपको कितने सारे फायदे प्राप्त होंगे शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। तो चलिए हम आपको पालक के जूस से मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

  • पालक में विटामिन A की अच्छी मात्रा पाई जाती है।इसलिए आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पालक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसलिए रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीने की आदत डालें।

  • पालक में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट से संबंधित सभी दिक्कतों को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।

  • यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो ऐसे में आप पालक का जूस पीने की आदत डालें।

  • यदि आपकी याददाश्त कमजोर है तो ऐसे में आप पालक का जूस पीने की आदत डालिए इससे याददाश्त तेज होती है।

  • यदि आपकी हड्डियां कमजोर पड़ गई है तो ऐसे में आप पालक का जूस रोज पीने की आदत डालें पालक का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है।

  • यदि आप वेट लॉस करने के बारे में सोच रहे हैं तो पालक का जूस एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसके सेवन से वेट को बहुत ही जल्द लॉस किया जा सकता है।

इस प्रकार पालक के जूस के सेवन से बहुत से फायदे मिलते हैं। इसलिए हो सके तो आप रोजाना पालक का जूस पीने की आदत डालिए क्योंकि इसमें जितने भी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं सभी पोषक तत्व आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसके अलावा आप पालक की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।Letsdiskuss


18
0